Lucknow City

पुलिस का डबल अटैक… लखनऊ में लंगड़ाते नजर आए 3 वांटेड, मुठभेड़ में ऐसे दबोचे गए

कृष्णानगर में दिल्ली के दो चेन स्नेचर घायल, विकासनगर में छेड़खानी के आरोपी सनी यादव के भी पैर में लगी गोली, लूटी गई ज्वैलरी, बैग और अवैध हथियार बरामद

लखनऊ, 31 मई 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ में शनिवार रात अपराधियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए अलग-अलग क्षेत्रों में पुलिस ने दो मुठभेड़ों में तीन वांटेड को गिरफ्तार किया है। कृष्णानगर और विकासनगर में हुई इन मुठभेड़ों में तीनों आरोपी पैर में पुलिस की गोली लगने से लंगड़ाने लगे। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पहली मुठभेड़ कृष्णानगर क्षेत्र में मानसनगर रोड स्थित आसाराम बापू आश्रम के पास हुई। पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को रोकने का प्रयास कर रही थी। पुलिस को देखकर दोनों आरोपी बाइक मोड़कर भागने लगे। पीछा करने पर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। कुछ दूरी पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इसके बाद भी उन्होंने पुलिस पर गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली दोनों आरोपियों के पैरों में लगी और उन्हें दबोच लिया गया।

Lucknow Police Double Encounter Criminals Shot and Arrested (1)

ये भी पढ़ें:

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिल्ली निवासी रोहन उर्फ गुड्डू और साहिल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों लखनऊ में रहकर महिलाओं को निशाना बनाते थे। चेन स्नेचिंग व लूट की वारदातों को अंजाम देते थे। पूछताछ में उन्होंने कृष्णानगर क्षेत्र में हुई कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक सोने की चेन, लूटा गया बैग, नगदी, दो तमंचे, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की है। जांच में सामने आया कि रोहन के खिलाफ गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में 20 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। साहिल पर भी उन्नाव और गौतमबुद्धनगर में चोरी व आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं।

उधर, दूसरी मुठभेड़ विकासनगर क्षेत्र में हुई जहां छेड़खानी के मामले में फरार चल रहे सनी यादव को पुलिस ने टेढ़ीपुलिया के पास घेर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली विकासनगर थाना प्रभारी की गाड़ी पर भी लगी।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली सनी यादव के पैर में लगी और उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। साथ ही चेन स्नेचिंग गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

READ MORE

ये भी पढ़ें  आस्था रक्षा मार्च : राष्ट्रीय हिंदू हिंदू परिषद ने क्यों उठाई लखनऊ का नाम ‘लखनपुरी’ करने की मांग!

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button