Hardoi City

नदी में दो बच्चों की डूबने से मौत… मवेशी चराने निकले थे, चार घंटे बाद मिले शव

हरदोई के अरवल थाना क्षेत्र में हुई घटना, पुलिस ने गोताखोरों की मदद से चलाया रेस्क्यू अभियान, दोनों करते थे पढ़ाई

हरदोई, 31 मई 2026ः

यूपी के हरदोई के अरवल थाना क्षेत्र में शनिवार शाम दो बच्चों की गंगा नदी में नहाने के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया। चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों के शव निकाले जा सके।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार किशन उर्फ कृष्णा (10 वर्ष) और ध्रुव (9 वर्ष) शाम को अपने गांव के पास गंगा नदी के किनारे भैंस चराने गए थे। गर्मी के कारण दोनों नदी में नहाने लगे। इसी दौरान ध्रुव अचानक नदी में डूबने लगा। ध्रुव को डूबता देखकर किशन ने उसको बचाने के लिए छलांग लगा दी, लेकिन वह भी डूब गया।

दोनों बच्चों को डूबता देखकर वहां लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने घटना की सूचना परिजनों और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुलाया और रेस्क्यू अभियान चलाया। जाल की मदद से करीब चार घंटे के बाद दोनों शवों को निकाला गया। दोनों बच्चे गांव के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ते थे। किशन कक्षा पांच का छात्र था और ध्रुव कक्षा चार का छात्र था। दोनों घरों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें:

READ MORE

Advertisement

ये भी पढ़ें  नहीं करवा रहे फार्मर रजिस्ट्री...लाखों किसान पीएम किसान की अगली किस्त से हो सकते हैं वंचित

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link