Lucknow City

आंधी-बारिश से राजधानी के कई इलाके अंधेरे में डूबे रहे… लोगों ने सड़क पर उतर कर किया हंगामा

लखनऊ के कई इलाकों में पेड़ और खंभे गिरने से घंटों गुल हुई बिजली, आलमबाग में लोगों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, चिनहट, सरोजनीनगर, बीकेटी, मोहनलालगंज में भी लोग रहे परेशान

लखनऊ, 1 जून 2026ः

राजधानी लखनऊ में रविवार को तेज आंधी-बारिश के बाद देर रात एक बार फिर कई इलाकों में बिजली व्यवस्था चरमरा गई। कई जगह पेड़ और खंभे गिरने से बिजली गुल हो गई। चिनहट, सरोजनीनगर, बीकेटी, मोहनलालगंज, रहीमाबाद समेत कई इलाकों में घंटों आपूर्ति बाधित होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। आलमबाग में लोगों ने बिजली जाने पर हंगामा किया।

वृंदावन के सेक्टर-6 ए में सामिया के सामने एचटी लाइन का पोल गिरने से आपूर्ति चार घंटे से अधिक बाधित रही। यही हाल आईआईएम रोड इलाके का रहा। यहां करीब चार बजे बिजली चली गई और देर रात तक बिजली नहीं आई। अमौसी जोन के मोहनलालगंज अतरौला स्थित कल्पना रेसीडेंसी इको वर्ल्ड में भी करीब पांच घंटे बिजली नहीं आई।

राजधानी लखनऊ में देर रात बिजली की समस्या होने पर आलमबाग के गुरुनानक नगर में ट्रांसफार्मर के पास में लोगों ने हंगामा कर दिया। सड़क जाम करने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। वहीं, ओल्ड पावर हाउस के तहत गोड़वा लाइन का पोल तीन दिन से टूटा पड़ा है। इस कारण कई घरों की बिजली आपूर्ति 72 घंटे से बाधित है।

ये भी पढ़ें:

राजधानी लखनऊ के चिनहट और दुबग्गा क्षेत्र में पेड़ गिरने से देर रात तक बिजली नहीं आई। दुबग्गा के सिद्धेश्वरी फीडर पर देर रात तक आपूर्ति बाधित रही। सरोजनीनगर, बीकेटी, मोहनलालगंज, रहीमाबाद के कई इलाकों में खंभे गिरने और फाल्ट होने के कारण घंटों तक लोग बिजली आपूर्ति नहीं होने से परेशान रहे। फैजुल्लागंज पावर हाउस के बड़ा खुर्दान इलाके में बार-बार बिजली जाने से लोग परेशान रहे।

Advertisement

इससे पहले भीषण गर्मी के कारण लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा था। बिजली विभाग के अधिकारियों की लापरवाही और फाल्ट के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई थी। इससे परेशान होकर लोगों ने सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया था और सड़क जाम की थी। यही नहीं उपकेंद्रों का घेराव कर हंगामा किया था।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  प्रेमजाल में फंसाया फिर धर्म परिवर्तन और शादी के लिए धमकाने लगा... लखनऊ में सामने आया ये मामला

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link