CrimeDelhi

दिल्ली : आपस में हुआ झगड़ा, गुस्से में पत्नी ने पति का प्राइवेट पार्ट काटा और हुई फरार

दिल्ली, 2 नबंवर 2024

देश की राजधानी में दिवाली के समय एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है जिसे सुनकर लोगों का दिमाग चकरा गया है । बता दे कि यहां एक पत्नी ने किसी झगड़े को लेकर अपने पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया और फरार हो गई। पति ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। हालांकि अभी तक वारदात को अंजाम देने का कारण पता नहीं लग सका है।

दरअसल, मामला नॉर्थ दिल्ली के रूप नगर इलाके का है। पुलिस के मुताबिक उन्हें 1 नवंबर को एक शख्स ने फोन कर सूचना दी कि उसकी पत्नी ने उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में शख्स को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज जारी है।

जानकारी के मुताबिक उसकी हालत ठीक बताई जा रही है। पुलिस फिलहाल उसके ठीक होने और लिखित शिकायत मिलने का इंतजार कर रही है। पुलिस का कहना है फिलहाल उसकी पत्नी फरार है और युवक के बयान व लिखित शिकायत के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। फरार महिला की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  वाराणसी ब्रेकिंग: 27 साल बाद 'हैरिटेज हत्याकांड' के 50,000 के इनामी को गुजरात से दबोचा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link