Lucknow CityUttar Pradesh

गोमतीनगर विस्तार में खुशियों का नया ठिकाना : रिवर व्यू अपार्टमेंट में बनेगा आधुनिक कम्यूनिटी सेंटर

भूमि पूजन के साथ हुआ इस परियोजना का शुभारंभ, सेंटर में लाइब्रेरी, इंडोर गेम्स जोन, जिम, योगा सेंटर, कैफे और स्वीमिंग पूल जैसी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी

लखनऊ, 14 फरवरी 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार के निवासियों को लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) बड़ी सौगात देते हुए रिवर व्यू अपार्टमेंट के आवंटियों के लिए आधुनिक कम्यूनिटी सेंटर निर्माण की शुरुआत कर दी है। शनिवार को भूमि पूजन के साथ इस बहुप्रतीक्षित परियोजना का शुभारंभ हुआ। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि यह कम्यूनिटी सेंटर सरस्वती अपार्टमेंट के पास करीब 2900 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बनाया जाएगा। इसका पूरा खर्च एलडीए वहन करेगा।

गौरतलब है कि गोमती नगर विस्तार के आवंटियों द्वारा लंबे समय से विवाह समारोह, सामाजिक कार्यक्रमों और सामुदायिक गतिविधियों के लिए एक सुव्यवस्थित कम्यूनिटी सेंटर की मांग की जा रही थी। इस जरूरत को ध्यान में रखते हुए एलडीए ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना को मंजूरी दी है। प्रस्तावित भवन तीन मंजिला होगा। इसमें मल्टीपर्पज हॉल, हरा-भरा लॉन, किचन और डाइनिंग एरिया के साथ अतिथियों के ठहरने के लिए कमरे भी होंगे।

WhatsApp Image 2026-02-14 at 7.47.45 PM

ये भी पढ़ें:

इसके अलावा कम्यूनिटी सेंटर सिर्फ आयोजनों तक सीमित नहीं रहेगा। इसमें लाइब्रेरी, इंडोर गेम्स जोन, जिम, योगा सेंटर, कैफे और स्वीमिंग पूल जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी जिससे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी आयु वर्ग के लोग लाभान्वित होंगे। इससे क्षेत्र में सामाजिक मेलजोल बढ़ेगा और निवासियों को एक साझा मंच मिलेगा।

भूमि पूजन कार्यक्रम में बीकेटी क्षेत्र के विधायक योगेश शुक्ला ने परियोजना की औपचारिक शुरुआत की। इस अवसर पर रिवर व्यू अपार्टमेंट्स आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। एलडीए के अधिकारियों का कहना है कि कम्यूनिटी सेंटर के बन जाने से गोमतीनगर विस्तार के हजारों परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा और यह इलाका सामाजिक गतिविधियों का नया केंद्र बनकर उभरेगा।

ये भी पढ़ें  यूपी में पुलिस का बड़ा एक्शन!.... मेरठ और लखनऊ में मुठभेड़ के बाद बदमाश गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button