Lucknow CityNationalUttar Pradesh

प्रतीक यादव के तलाक वाले पोस्ट पर नया मोड़… अपर्णा के भाई ने बताया अकाउंट हैक, पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत

प्रतीक यादव के इंस्टाग्राम पोस्ट में अपर्णा यादव से तलाक की बात सामने आने के बाद यूपी की राजनीति में हलचल मच गई, हालांकि अपर्णा के भाई ने पोस्ट को फर्जी बताते हुए अकाउंट हैक होने का दावा किया है

लखनऊ, 19 जनवरी 2026:

उत्तर प्रदेश की राजनीति में आज उस समय हलचल तेज हो गई, जब समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का एक इंस्टाग्राम पोस्ट सार्वजनिक हुआ। इस पोस्ट में प्रतीक यादव ने अपनी पत्नी और भाजपा नेता अपर्णा यादव से तलाक लेने की बात कही। पोस्ट सामने आते ही यह मामला सियासी गलियारों से लेकर सामाजिक मंचों तक चर्चा का केंद्र बन गया। thehohalla News 

अपर्णा की ओर से चुप्पी, भाई ने बताया अकाउंट हैक

इस पूरे मामले पर अपर्णा यादव की ओर से फिलहाल कोई सीधी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि, अपर्णा यादव के छोटे भाई अमन बिष्ट ने इस पोस्ट को पूरी तरह फर्जी बताया है। अमन बिष्ट का कहना है कि प्रतीक यादव का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है और यह पोस्ट उन्होंने नहीं लिखी है। उनका दावा है कि इस तरह की भाषा और आरोप प्रतीक यादव नहीं लगा सकते।

WhatsApp Image 2026-01-19 at 3.03.31 PM

पुलिस में दी गई शिकायत, पोस्ट को बताया साजिश

अपर्णा यादव की टीम और उनके भाई अमन बिष्ट ने मीडिया से बातचीत में बताया कि जैसे ही पोस्ट की जानकारी मिली, तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। अमन बिष्ट ने कहा कि हैकर्स ने जानबूझकर परिवार में विवाद पैदा करने के इरादे से यह पोस्ट डाली है। हालांकि, उन्होंने यह साफ तौर पर नहीं कहा कि प्रतीक और अपर्णा के बीच सब कुछ ठीक है, लेकिन रिश्ते को सामान्य बताया।

तलाक वाले पोस्ट में लगाए गए थे गंभीर आरोप

इससे पहले प्रतीक यादव के इंस्टाग्राम अकाउंट से जो पोस्ट सामने आई थी, उसमें अपर्णा यादव पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। पोस्ट में अपर्णा को स्वार्थी, परिवार को तोड़ने वाली और सिर्फ प्रसिद्ध होने की चाह रखने वाली बताया गया था। इसी पोस्ट के जरिए तलाक की घोषणा की गई थी, जिसने पूरे मामले को और संवेदनशील बना दिया।

राजनीतिक पहचान और पारिवारिक पृष्ठभूमि

अपर्णा यादव पहले समाजवादी पार्टी के टिकट पर लखनऊ कैंट सीट से चुनाव लड़ चुकी हैं और वर्तमान में भाजपा से जुड़ी हैं। वह उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष भी हैं। प्रतीक यादव और अपर्णा यादव की एक बेटी है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद माना जा रहा है कि प्रतीक या अपर्णा यादव खुद सोशल मीडिया के जरिए इस मामले पर स्थिति साफ कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button