Barabanki City

पत्नी को मायके से बुलाने को टॉवर पर चढ़ा युवक… टार्च की रोशनी में चेहरा देखकर उतरा नीचे

दो घंटे तक मोबाइल टॉवर पर बैठा रहा युवक, पुलिस व गांव वालों की नहीं सुनी, पत्नी के मौके पर पहुंचने के बाद भी युवक को भरोसा नहीं हुआ, तब टार्च की रोशनी में चेहरा दिखाया गया

बाराबंकी, 21 मई 2026:

बाराबंकी के कोतवाली क्षेत्र में बुधवार देर शाम उस वक्त अजीब हालात बन गए, जब पत्नी को वापस बुलाने की जिद में एक युवक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। करीब दो घंटे तक चले इस ड्रामे के दौरान पुलिस, गांव वाले और परिवार के लोग उसे नीचे उतारने की कोशिश करते रहे, मगर वह अपनी बात पर अड़ा रहा।

असंद्रा कस्बे में रहने वाला 35 वर्षीय रामसूरत की शादी करीब 13 साल पहले मालती से हुई थी। काफी समय से दोनों के बीच घरेलू विवाद चल रहा था। इसी वजह से मालती मायके में रह रही थी। परिवार के लोगों के मुताबिक रामसूरत कई बार पत्नी को घर वापस लाने की कोशिश कर चुका था, लेकिन बात नहीं बन सकी।

बुधवार शाम रामसूरत किसी काम से जिला मुख्यालय आया था। यहां महुआरी पुरवा गांव के निकट लगे मोबाइल टॉवर पर रामसूरत चढ़ गया। ऊपर पहुंचकर वह पत्नी को बुलाने की मांग करने लगा। उसका कहना था कि जब तक मालती वापस आने की बात नहीं करेगी, तब तक वह नीचे नहीं उतरेगा।

ये भी पढ़ें:

रात लगभग आठ बजे पुलिस मौके पर पहुंच गई। काफी देर तक पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग उसे समझाते रहे, मगर वह टॉवर से उतरने को तैयार नहीं हुआ। पुलिस टॉवर पर भी चढ़ी लेकिन युवक और ऊपर बढ़ गया। इस बीच मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आखिर में पुलिस ने असन्द्रा थाने के जरिए परिवार से सम्पर्क किया।

Advertisement

यहां से मायके में मौजूद पत्नी मालती को सूचना देकर मौके पर आने को कहा गया। देर रात पत्नी परिवार के अन्य लोगों के साथ मौके पर आई। उसने नीचे से आवाज लगाकर पति को उतरने के लिए कहा, लेकिन रामसूरत को यकीन नहीं हुआ कि नीचे खड़ी महिला उसकी पत्नी ही है। इसके बाद पुलिस ने टार्च की रोशनी में उसका चेहरा दिखाया। तब जाकर युवक शांत हुआ और करीब दो घंटे बाद टॉवर से नीचे उतर आया। नीचे उतरने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत की और मामला शांत कराया।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  केरल में फिर से निपाह वायरस का खौफ, 2 संक्रमित मिलने के बाद 3 जिलों में अलर्ट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link