Sports

आईपीएल 2026: क्या CSK बचा पाएगी अपनी साख? आज शाम GT से है भिड़ंत

'सीएसके' लिए करो या मरो की स्थिति, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा मैच

स्पोर्ट्स डेस्क, 21 मई 2026:

आईपीएल 2026 सीजन अपने अंतिम पड़ाव पर है और प्लेऑफ की रेस बेहद रोमांचक हो चुकी है। चेन्नई सुपर किंग्स का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। अंक तालिका में दूसरे स्थान पर काबिज शुभमन गिल की गुजरात टाइटंस 16 अंकों के साथ पहले ही क्वालीफाई कर चुकी है। दूसरी ओर, ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) 12 अंकों के साथ सातवें स्थान पर खिसक चुकी है। पिछले कुछ मैचों में लगातार मिली हार ने चेन्नई के समीकरण बिगाड़ दिए हैं। प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए सीएसके को न सिर्फ जीत दर्ज करनी होगी बल्कि अपने नेट रन रेट को सुधारने के लिए बड़े अंतर से जीत हासिल करनी होगी।

WhatsApp Image 2026-05-21 at 2.41.06 PM (1)

दोनों टीमों का रिकॉर्ड, कैसा रहेगा पिच का मिजाज?

ये भी पढ़ें:

दोनों टीमों के बीच आईपीएल में अब तक 9 मुकाबले हुए हैं जिसमें गुजरात ने 5 और चेन्नई ने 4 मैच जीते हैं। रिकॉर्ड के मामले में दोनों के बीच हमेशा कांटे की टक्कर रही है। पिच की बात करें तो अहमदाबाद की पिच शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद देती है लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है यह बल्लेबाजों के अनुकूल हो जाती है। अब देखना है ये है कि पिच का उपयोग कौन सी टीम कर पाती है।

Advertisement

WhatsApp Image 2026-05-21 at 2.41.06 PM

इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

गुजरात टाइटंस को शानदार फॉर्म में चल रहे कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन से फिर से मजबूत शुरुआत की उम्मीद होगी। गेंदबाजी में कागिसो रबाडा अपनी रफ्तार से चेन्नई को मुश्किल में डाल सकते हैं। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को आगे बढ़कर पारी संभालनी होगी। गेंदबाजी में अंशुल कंबोज से काफी उम्मीदें जताई जा रहीं हैं। इसके अलावा फैंस की नजरें इस बात पर भी टिकी हैं कि क्या एमएस धोनी अहमदाबाद के इस ऐतिहासिक मैदान पर कोई जादुई पारी खेल पाते हैं।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  BCCI : मिथुन मन्हास बने नए अध्यक्ष, जम्मू-कश्मीर से पद संभालने वाले पहले क्रिकेटर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link