CricketSports

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 : कल होगा IND vs NZ का फाइनल मुकाबला, इन 3 खिलाड़ियों पर होंगी सब की नजर, फाइनल में साबित होंगे X

नई दिल्ली, 8 मार्च 2025

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल रविवार को दुबई में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला है. उससे पहले दोनों टीमों के कुछ ऐसे खिलाड़ियों के नाम सामने आए हैं, जिनसे विरोधी टीम को इस महा मुकाबले में खतरा हो सकता है. इन खिलाड़ियों का जिक्र भारत के पूर्व क्रिकेटर, कोच और वर्तमान कमेंटेटर रवि शास्त्री ने किया है।

दरअसल, भारत-न्यूजीलैंड फाइनल से पहले रवि शास्त्री ने होस्ट संजना गणेशन के साथ बातचीत की है. इस दौरान उन्होंने इस फाइनल मुकाबले में कौन से खिलाड़ियों दोनों टीमों के लिए एक्स फैक्टर हो सकते हैं उनके बारे में बात की है. इसके साथ ही उन्होंने बताया है कि इन खिलाड़ियों को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिल सकता है. शास्त्री ने तीन नामों पर प्रकाश डाला जो प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार के लिए दावेदारी कर सकते थे।

कौन बनेगा फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच :
रवि शास्त्री ने कहा, ‘प्लेयर ऑफ द मैच के लिए मैं एक ऑलराउंडर को चुनूंगा. मैं भारत से अक्षर पटेल या रवींद्र जडेजा का नाम लूंगा. न्यूजीलैंड से मुझे लगता है कि, ग्लेन फिलिप्स में कुछ खास है. वह मैदान में शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं. वह 40, 50 रन की पारी खेल सकते हैं और शायद एक या दो विकेट लेकर आपको चौंका सकते हैं’।

ये भी पढ़ें:

सेमीफाइनल में फिलिप्स ने दिखाया दमदार खेल :
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल में फिलिप्स ने सिर्फ 27 गेंदों पर 49 रनों की पारी खेलकर न्यूजीलैंड को चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर बनाने में मदद की थी. उन्होंने गेंद से भी दो विकेट चटकाए, जिससे न्यूजीलैंड ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर पाया. फिलिप्स ने टूर्नामेंट में अब तक दो ऐसे कैच लिए हैं, जिन्हें देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

Advertisement

अक्षर पटेल पर रवि शास्त्री को पूरा भरोसा :
भारत के लिए अक्षर पटेल अब तक कई किफायती पारी खेल चुके हैं. उन्होंने गेंद के साथ भी अहम मौकों पर विकेट हासिल किए हैं. अक्षर ने बल्ले के साथ 4 मैचों में कुल 80 रन बनाए हैं. उनके नाम 5 विकेट भी दर्ज हैं. उन्होंने सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ग्लेन मैक्सवेल को बोल्ड मारा था और बल्ले के साथ 27 रनों का योगदान दिया था।

रविंद्र जडेजा पर भी होंगी सभी की निगाहें :
रविंद्र जडेजा ने गेंद से तो शानदार प्रदर्शन किया है लेकिन बल्ले से जलवा बिखेरने का मौका उन्हें नहीं मिल पाया है. अब इस बड़े फाइनल मैच में उनके पास भी चमकने का मौका होगा. उन्होंने टूर्नामेंट में अब तक 4 विकेट हासिल किए हैं, जबकि बल्ले के साथ 18 रन बनाए हैं।

ये भी पढ़ें  कड़ाके की ठंड में बिजली कटौती : लखनऊ के कई इलाकों में आज घंटों ठप रहेगी आपूर्ति

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link