Entertainment

एक्टर मैथ्यू पेरी मौत मामला : ‘केटामाइन क्वीन’ जसवीन संघा ने कबूला जुर्म…मिली 15 साल की सजा

जेल से बाहर आने के बाद तीन साल निगरानी रहेगी,ड्रग सप्लाई के नेटवर्क से जुड़ी थीं, इसी ओवरडोज से 2023 में अभिनेता की मौत हुई थी

एंटरटेनमेंट डेस्क, 10 अप्रैल 2026:

हॉलीवुड एक्टर मैथ्यू पेरी की मौत से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। इस केस में दोषी पाई गई जसवीन संघा को कोर्ट ने 15 साल की जेल की सजा सुनाई है। जसवीन संघा, जिसे ‘केटामाइन क्वीन’ के नाम से जाना जाता है, ने कोर्ट में अपना गुनाह कबूल किया था। उस पर आरोप था कि उसने अवैध तरीके से केटामाइन ड्रग की सप्लाई की, जिसकी ओवरडोज से साल 2023 में मैथ्यू पेरी की मौत हुई।

लॉस एंजिल्स की फेडरल कोर्ट में सुनवाई के दौरान जज Sherilyn Peace Garnett ने संघा को 180 महीने यानी 15 साल जेल की सजा सुनाई। इसके साथ ही सजा पूरी होने के बाद तीन साल तक निगरानी में रहने का आदेश भी दिया गया।

WhatsApp Image 2026-04-10 at 11.58.40 AM

सजा सुनाए जाने से पहले जसवीन संघा ने कोर्ट में माफी भी मांगी। उसने कहा कि जो हुआ उसके लिए कोई बहाना नहीं है और इस घटना से जुड़े लोगों को जो दर्द पहुंचा, उसे वह समझती है। जांच में सामने आया कि इस मामले में कुल पांच लोग आरोपी थे। जसवीन संघा आखिरी आरोपी थी जिसने आधिकारिक तौर पर अपना जुर्म कबूल किया। बाकी आरोपियों में एरिक फ्लेमिंग, केनेथ इवामासा और मार्क चावेज पहले ही दोष स्वीकार कर चुके थे।

मामले में एक डॉक्टर Salvador Plasencia का नाम भी सामने आया, जिसने यह माना कि उसने बिना जरूरी मेडिकल कारण के अभिनेता को केटामाइन दी थी। बताया गया कि केटामाइन एक एनेस्थेटिक दवा है, जिसका इस्तेमाल आमतौर पर मेडिकल जरूरतों में होता है, लेकिन इस केस में इसे गलत तरीके से दिया गया। यही ड्रग ओवरडोज की वजह बनी और अक्टूबर 2023 में मैथ्यू पेरी अपने घर में मृत पाए गए थे।

READ MORE 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button