Entertainment

‘जाट’ : सनी देओल को लेकर रणदीप हुड्डा ने किया बड़ा खुलासा, कहा- कैमरे के सामने उनमें  माता आ जाती है..

मुंबई, 10 अप्रैल 2025

सनी देओल और रणदीप हुड्डा स्टार अपकमिंग फिल्म ‘जाट’ काफी चर्चा में हैं. फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. जिसके बाद अब फैंस इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इन सबके बीच ‘जाट’ के प्रमोशन में बिजी रणदीप हुड्डा ने को-स्टार सनी देओल को लेकर हैरान कर देने वाला खुलासा किया है।

रणदीप हुड्डा ने सनी देओल के बारे में किया चौंकाने वाला खुलासा :

दरअसल दिल्ली में एक इवेंट में सनी देओल और को-स्टार विनीत कुमार सिंह के साथ फिल्म का प्रमोशन करने के दौरान रणदीप हुड्डा ने कहा कि वह हमेशा से गदर स्टार के फैन रहे हैं. रणदीप ने कहा, “हमने पाजी को देखकर अपनी मसल्स बनाना शुरू किया. मैं अलमारी में उनका पोस्टर रखता था, उनकी वजह से बेंच प्रेस करना शुरू किया. इतने सालों तक उन्हें देखने के बाद, उनके साथ काम करने का मौका मिलना बहुत अच्छा था. वह स्क्रीन पर दिखने वाले जैसे बिल्कुल नहीं हैं, मैं उनके बारे में एक सीक्रेट बताता हूं. वह बहुत ईजी गोइंग ऑन और सॉफ्ट स्पोकन हैं, लेकिन जब वह कैमरे को फेस करते हैं, तो इनमें माता आ जाती है”।

ये भी पढ़ें:

‘जाट’ के लिए रणदीप ने क्या की तैयारी?

Advertisement

मर्डर 3, हाईवे और सरबजीत जैसी फिल्मों के लिए फेमस रणदीप हुड्डा ने कहा कि वे आमतौर पर बहुत तैयारी करते हैं, लेकिन इस बार उनके किरदार के लिए इसकी जरूरत नहीं थी. उन्होंने कहा, “मुझे बस वहां मौजूद रहना था, बाल और मेकअप करवाना था और अपने एटीट्यूड में रहना था, इसलिए इसके लिए ज्यादा तैयारी की जरूरत नहीं थी. लेकिन किरदार भी उतना ही अच्छा निकला. निर्देशक ने इस किरदार के बारे में वाकई बहुत सोचा था और मैंने बस उसको फॉलो किय”।

कब रिलीज हो रही है ‘जाट’ :

गोपीचंद मालिनेनी द्वारा निर्देशित ‘जाट’ का निर्माण पीपल मीडिया फैक्ट्री और मैथ्री मूवी मेकर्स द्वारा किया गया है. ये फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है।

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक : नई आबकारी नीति समेत कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link