Entertainment

आदिति राव ने इसलिए की सिद्धार्थ से शादी …

मुंबई , 18 सितंबर 2024

अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने हाल ही में अपनी फेयरी टेल अंदाज में शादी की . उनकी शादी 400 साल पुराने मंदिर में हुई जो हर किसी का सपना होती है. दोनों की कोर्टशिप लगभग 3 साल चली और मार्च 2024 में सगाई के बाद आखिरकार वो एक-दूसरे के हो गए.

शादी के बाद हर कोई जानना चाहता है कि इस नए पावर कपल की कुल नेट वर्थ कितनी है. IMDb की रिपोर्ट के अनुसार अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ की कुल नेट वर्थ करीब Rs 130 करोड़ है. अदिति की नेट वर्थ 60-62 करोड़ है, जबकि सिद्धार्थ  की लगभग Rs 70 करोड़ है.

अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ दोनों की कमाई का बड़ा हिस्सा उनकी फिल्मों और ब्रांड एंडोर्समेंट्स से आता है. अदिति एक फिल्म के लिए करीब Rs 1 करोड़ चार्ज करती हैं और उनके ब्रांड एंडोर्समेंट्स से उन्हें हर महीने 40-50 लाख की कमाई होती है. वहीं सिद्धार्थ भी फिल्मों और ब्रांड्स से अच्छी खासी इनकम करते हैं.

सिद्धार्थ  के पास भारत में तीन शानदार घर हैं. एक उनका घर चेन्नई में है और बाकी दो हैदराबाद और मुंबई में हैं. अदिति के पास भी मुंबई में एक आलीशान घर है.

Advertisement

वहीं अगर काम की बात करे तो अदिति को आखिरी बार संजय लीला भंसाली की डेब्यू सीरीज हीरामंडी में बीबोजान के रोल में देखा गया था, जहां उनके किरदार को खूब पसंद किया गया, वही सिद्धार्थ को आखिरी बार कमल हासन की फिल्म इण्डियन 2 में देखा गया था.

ये भी पढ़ें  'भूत बंगला' का ट्रेलर रिलीज...अक्षय की कॉमेडी के साथ डर का नया ट्विस्ट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link