Lucknow City

UP Politics : अखिलेश यादव 26 नवंबर को करेंगे चुनावी रणनीति का ये बड़ा खुलासा

सपा मुखिया ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा- सत्ताइस का संकल्प : पीडीए का प्रणपत्र, संविधान दिवस 26 नवंबर को जारी करेंगे 'जन-मन का मैनिफेस्टो'

लखनऊ, 19 अक्टूबर 2026:

यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election) 2027 की तैयारियों के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) ने अपने चुनावी एजेंडे का संकेत देना शुरू कर दिया है। पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर PDA का ‘प्रणपत्र’ (घोषणा पत्र) जारी करने का ऐलान किया है। इसके साथ ही कन्नौज में PDA सम्मेलन के दौरान अपेक्षा के अनुरूप भीड़ नहीं जुटने का मामला भी पार्टी के भीतर संगठनात्मक कार्रवाई की वजह बन गया है। एक ओर चुनावी वादों को जनता के सामने रखने की तैयारी है तो दूसरी तरफ संगठन की सक्रियता को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

अखिलेश यादव ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्टर साझा कर प्रणपत्र जारी करने की तारीख का ऐलान किया। पोस्टर पर लिखा है, ‘सत्ताइस का संकल्प : पीडीए का प्रणपत्र, संविधान दिवस 26 नवंबर के लोकतांत्रिक पावन अवसर पर हम जारी करेंगे जन-मन का मैनिफेस्टो।’ पार्टी के इस ऐलान को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपने मुद्दों और प्राथमिकताओं को सामने रखने की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, प्रणपत्र में किन मुद्दों और वादों को शामिल किया जाएगा, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है।

कन्नौज में PDA सम्मेलन में खाली कुर्सियों की तस्वीरों से संगठन पर उठे सवाल

प्रणपत्र जारी करने के ऐलान के बीच कन्नौज में रविवार को आयोजित PDA सम्मेलन में कम भीड़ जुटने का मामला चर्चा में है। जिले के सपा कार्यालय में हुए सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की मौजूदगी के बावजूद अपेक्षा के अनुरूप कार्यकर्ता नहीं पहुंचे। कार्यक्रम स्थल पर खाली पड़ी कुर्सियों के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। इसके बाद संगठन की सक्रियता को लेकर सवाल उठने लगे।

ये भी पढ़ें:

सूत्रों के मुताबिक प्रदेश अध्यक्ष ने सम्मेलन में भीड़ नहीं जुटने के लिए जिला संगठन और विभिन्न फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों को जिम्मेदार माना। उन्होंने पूरे घटनाक्रम से पार्टी मुखिया अखिलेश यादव को अवगत कराया। इसके बाद संगठन में कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पार्टी की ओर से रविवार को जारी पत्र में कन्नौज के जिलाध्यक्ष कलीम खान को हटाने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही जिला कार्यकारिणी और फ्रंटल संगठनों को तत्काल प्रभाव से भंग करने का उल्लेख है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  जनता दर्शन : भीषण गर्मी में पहुंचे फरियादी, सीएम ने परेशानी समझी, दिया समाधान का भरोसा

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link