Lucknow City

बिहार चुनाव रुझानों पर अखिलेश का तंज, कहा… एनडीए की बढ़त SIR की साजिश

अखिलेश ने कहा कि बिहार में जो खेल एसआईआर ने किया है वो पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, यूपी और बाक़ी जगह पर अब नहीं हो पाएगा, क्योंकि इस चुनावी साजिश का भंडाफोड़ हो चुका है। भाजपा कोई दल नहीं बल्कि छल है

लखनऊ, 14 नवंबर 2025:

बिहार विधानसभा चुनाव के ताज़ा रुझानों में एनडीए को मिली बढ़त पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। अखिलेश ने एनडीए की बढ़त को एसआईआर की चुनावी साजिश बताते हुए कहा कि अब यह खेल अन्य राज्यों में नहीं चलेगा।

अखिलेश यादव ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर कहा कि बिहार में जो खेल एसआईआर ने किया है वो पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, यूपी और बाक़ी जगह पर अब नहीं हो पाएगा, क्योंकि इस चुनावी साजिश का भंडाफोड़ हो चुका है। भाजपा कोई दल नहीं बल्कि छल है।

उन्होंने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी अगली बार ऐसी किसी भी कोशिश को नाकाम करेगी। सीसीटीवी की तरह हमारा पीपीटीवी यानी पीडीए प्रहरी चौकन्ना रहकर भाजपाई मंसूबों को नाकाम करेगा।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  लखनऊ : नगर निगम प्रशासन पर बरसीं महापौर, बोलीं... जनता की अनदेखी व लापरवाही बर्दाश्त नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link