Entertainment

जेल में रात बिताकर लौटे Allu Arjun को देखकर टूट गईं पत्नी, मां ने उनकी नजर 

नई दिल्ली, 14 दिसंबर,2024:

शुक्रवार की रात जेल में बिताने के बाद साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन शनिवार सुबह अपने घर पहुंचे। 20 घंटे बाद घर पहुंचे अपने पति काे देखकर अल्लू अर्जुन की पत्नी स्नेहा रेड्डी बुरी तरह टूट गईं। उन्होंने एक्टर को देखते ही गले से लगा लिया। दाेनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

अल्लू अर्जुन की पत्नी स्नेहा रेड्डी ने अपने पति का घर में स्वागत किया। वे महिला की मौत के मामले में पूरी रात जेल में रहे। स्नेहा रिहाई की खबर आते ही घर के बाद अपने पति का इंतजार कर रही थीं। उनके साथ उनके बच्चे भी नज़र आए। जैसे ही अर्जुन उनके पास आए, स्नेहा ने उन्हें कसकर गले लगा लिया। अपने पति से मिलकर वह भी भावुक हो गईं।

अल्लू अर्जुन जेल से छूट कर घर पहुंचे। यहां आते ही उनकी मां ने उनकी नजर उतवाई। घर के सदस्य उनसे मिलने पहुंचे। सभी ने गले लगाकर अभिनेता का स्वागत किया।

ये भी पढ़ें:

अल्लू अर्जुन के जेल से रिहा होने के बाद घर आकर मीडिया से बात करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने इस बातचीत में अपने प्रशंसकों धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि जो भी हुआ उसके लिए वे माफी मांगते हैं। साथ ही महिला के परिवार की हर संभव मदद वे करेंगे।

ये भी पढ़ें  'धुरंधर' के सेट से लीक हुआ रणवीर सिंह का लुक, नेटिज़ेंस बोले 'एनिमल' के रणबीर : देखें Video 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button