Entertainment

शादियों के मौसम में इस गाने का धमाका… पलक संग दिखा पॉवर स्टार पवन सिंह का धांसू अंदाज

इस गाने के बोल और म्यूजिक शब्बीर अहमद ने तैयार किए हैं, इसे यूट्यूब पर टी-सीरीज के ऑफिशियल चैनल से गाना रिलीज किया गया है

मुंबई, 23 नवंबर 2025:

भोजपुरी स्टार पवन सिंह का नया गाना ‘ले जाएंगे तेरे सजना’ रिलीज होते ही यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर छा गया है। गाने को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। इस गाने में पवन सिंह के साथ मशहूर बॉलीवुड सिंगर पलक मुच्छल की जोड़ी देखने को मिल रही है, जिसे फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।

वीडियो में पवन सिंह का स्टाइलिश लुक, दमदार म्यूजिक और शानदार डांस सीक्वेंस लोगों को बार-बार वीडियो देखने पर मजबूर कर रहे हैं। इस गाने के बोल और म्यूजिक शब्बीर अहमद ने तैयार किए हैं, जबकि आवाज पवन सिंह और पलक मुच्छल ने दी है।

यूट्यूब पर टी-सीरीज के ऑफिशियल चैनल से गाना रिलीज किया गया है। वीडियो पर दर्शकों ने कमेंट्स की बौछार कर दी है। एक यूजर ने लिखा पूरा बॉलीवुड एक तरफ और पवन सिंह एक तरफ तो दूसरे यूजर ने कमेंट किया आ गया अपना पावर स्टार… बॉलीवुड हिला देगा। एक अन्य कमेंट में लिखा गया पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के असली सुपरस्टार हैं। फैंस लगातार गाने की तारीफ कर रहे हैं और व्यूज़ तेजी से बढ़ रहे हैं।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  रायबरेली में राहुल गांधी ने किया क्रिकेट प्रीमियर लीग का उद्घाटन...फिर सरकार पर प्रहार, मनरेगा को बताया गरीबों की ढाल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link