Uttar Pradesh

अमेठी में ओवरब्रिज पर हादसा : सुबह टहलने निकले बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने रौंदा

आदित्य मिश्र

अमेठी, 29 दिसंबर 2024:

यूपी के अमेठी जिले में सुल्तानपुर रोड बाईपास ओवरब्रिज पर रविवार सुबह कोहरे के दौरान एक बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान पड़ोस के मोहल्ला गंगागंज के कलवारन टोला निवासी ज्ञान प्रकाश जायसवाल के रूप में हुई।

कोहरे के दौरान हुआ हादसा, मौके पर तोड़ा दम

ये भी पढ़ें:

बताते हैं कि अर्धविक्षिप्त ज्ञान प्रकाश सुबह कोहरे के दौरान घूमने निकले थे। ओवरब्रिज पर किसी वाहन से उन्हें रौंद दिया। हादसे की जानकारी तब हुई जब परिजन कुछ देर बाद उन्हें खोजते हुए बाईपास ओवरब्रिज पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने छानबीन की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अमेठी के एसएचओ बृजेश सिंह ने बताया कि इलाके के सीसीटीवी की मदद से हादसा करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  उत्तरप्रदेश : 14 वर्षीय दलित लड़की से अपहरण कर गैंगरेप, दरिंदों ने तेजाब से जलाया, जबरन मांस खिलाया

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link