ReligiousUttar Pradesh

अयोध्या : रामनवमी पर श्रद्धालु 18 घंटे कर सकेंगे रामलला के दर्शन

अयोध्या, 3 अप्रैल 2025:

रामनवमी के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रामलला के दर्शन की अवधि बढ़ाई जाएगी। इस दिन मंदिर के कपाट सुबह 5 बजे से रात 11 बजे तक खुले रहेंगे, जिससे भक्त 18 घंटे तक रामलला के दर्शन कर सकेंगे।

सूत्रों के अनुसार आरती के समय में भी बदलाव किए जाने की संभावना है, हालांकि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

रामनवमी मेले में कल से भीड़ उमड़ने की उम्मीद

ये भी पढ़ें:

रामनवमी मेले के अंतिम तीन दिन 4, 5 और 6 अप्रैल को अयोध्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसी को ध्यान में रखते हुए दर्शन की अवधि में और परिवर्तन किए जाने की योजना बनाई जा रही है ताकि अधिक से अधिक भक्त रामलला के दर्शन कर सकें।

Advertisement

ये भी पढ़ें  अखिलेश यादव ने फिर उठाया महाकुंभ भगदड़ में हुई मौतों का मुद्दा, प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link