Ayodhya

अयोध्या : मां भगवती मंदिर पर फहरा धर्मध्वज… राम मंदिर परिसर में दर्ज हुआ एक और ऐतिहासिक पल

दुर्गा वाहिनी की हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में साध्वी ऋतंभरा और साध्वी निरंजन ज्योति ने किया ध्वजारोहण, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुए अनुष्ठान के बाद मंदिर शिखर पर चढ़ाया गया ध्वज

अनिल निषाद

अयोध्या, 30 मई 2026:

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र परिसर के परकोटा के मां भगवती मंदिर के शिखर पर धर्मध्वज का आरोहण किया गया। ध्वजारोहण का दायित्व राम मंदिर आंदोलन की प्रमुख चेहरों में रहीं साध्वी ऋतंभरा और साध्वी निरंजन ज्योति ने निभाया।

राम मंदिर परिसर के इतिहास में 29 मई की शाम एक और अहम पड़ाव के रूप में दर्ज हो गई। कार्यक्रम की शुरुआत राम मंदिर परिसर स्थित यज्ञशाला में वैदिक अनुष्ठान से हुई। आचार्यों के मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ में आहुतियां दी गईं। इसके बाद ध्वज का विधिवत पूजन कराया गया। पूजन संपन्न होने के बाद साध्वी ऋतंभरा और साध्वी निरंजन ज्योति ने ध्वज की रस्सी खींचकर मां भगवती मंदिर के शिखर पर उसका आरोहण किया।

ये भी पढ़ें:

Ayodhya Milestone Sacred Dharmadhvaja Hoisted Today (1)

Advertisement

ध्वजारोहण के दौरान दुर्गा वाहिनी की पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहीं। आयोजन में देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचीं तीन हजार से अधिक महिला सदस्य शामिल हुईं। पूरे कार्यक्रम में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

राम मंदिर परिसर में बने सहायक मंदिरों में अब केवल शेषावतार मंदिर पर ध्वजारोहण होना बाकी है। इस मंदिर पर ध्वज फहराने के लिए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का नाम तय बताया जा रहा है। हालांकि इसके लिए अभी कार्यक्रम की तारीख घोषित नहीं की गई है।

ध्वजारोहण के बाद मौजूद महिलाओं और दुर्गा वाहिनी की कार्यकर्ताओं ने इसे ऐतिहासिक अवसर बताते हुए खुशी जताई। राम मंदिर परिसर में मां भगवती मंदिर पर धर्मध्वज फहरने के साथ ही मंदिर निर्माण से जुड़े एक और महत्वपूर्ण अध्याय की औपचारिकता पूरी हो गई।

READ MORE

ये भी पढ़ें  Ram Mandir ट्रस्ट को पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर का खुला पत्र, कहा- CEO चयन प्रकिया सार्वजनिक हो

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link