Barabanki City

Barabanki News : मार्च निकालकर सपा का शक्ति प्रदर्शन, CEC से मांगा इस्तीफा, बैरिकेडिंग पर पुलिस से झड़प

वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत सपा का पैदल मार्च, डीएम कार्यालय की ओर बढ़ रहे नेताओं-कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, बैरिकेडिंग के पास धरने पर बैठे सपाई, मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग

बाराबंकी, 8 अक्टूबर 2026:

यूपी के बाराबंकी जिले में समाजवादी पार्टी ने वोट बचाओ-देश बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत गुरुवार को पैदल मार्च निकाला। पार्टी नेताओं ने चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी और वैध मतदाताओं के नाम काटे जाने का आरोप लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय से शुरू हुआ मार्च जिलाधिकारी कार्यालय की ओर बढ़ रहा था, लेकिन पुलिस ने नेताओं और कार्यकर्ताओं को बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया।

बैरिकेडिंग के पास बैठकर किया प्रदर्शन

पुलिस की रोक के बाद सपा नेता और कार्यकर्ता वहीं बैरिकेडिंग के पास बैठ गए। इस दौरान ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो और पुलिस के दम पर यह तानाशाही नहीं चलेगी के नारे लगाए गए। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन की कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

barabanki-sp-protest-cec-gyanesh-kumar-resignation-vote-bachao (2)

ये भी पढ़ें:

युवा शक्ति को बताया बदलाव की ताकत

जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने कहा कि छात्रों और नौजवानों की ताकत का मुकाबला कोई नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि अच्छे-अच्छे तानाशाहों को युवा शक्ति के सामने झुकना पड़ा है। उनका कहना था कि ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना ही होगा।

Advertisement

सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

सपा नेताओं ने कहा कि संविधान से ऊपर कोई नहीं है। समाजवादी पार्टी वोट चोरी रोकने के साथ लोकतंत्र, संविधान, नौजवानों, किसानों, महिलाओं, छात्र-छात्राओं और व्यापारियों के हक-अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है। नेताओं ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे तक सड़क से सदन तक धरना, प्रदर्शन और आंदोलन जारी रहेगा।

जिला मुख्यालय पर जुटे पार्टी के प्रमुख नेता

छाया चौराहा स्थित सपा दफ्तर पर दोपहर से सपाई जुटने लगे थे। काफिला तैयार होने के बाद सभी हाईवे पर आए और डीएम दफ्तर की ओर बढ़ने लगे। राष्ट्रीय सचिव और पूर्व मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप, पूर्व मंत्री राकेश वर्मा, विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव, गौरव रावत, पूर्व विधायक रामगोपाल रावत, पूर्व विधायक राम मगन रावत, पूर्व विधान परिषद सदस्य अरविंद यादव, राजेश यादव राजू, राष्ट्रीय प्रवक्ता फराजुद्दीन किदवई और फैजान किदवई, डॉ. विकास यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह, वीरेंद्र प्रधान समेत कई नेता पैदल ही नारे लगाते हुए चल रहे थे।

barabanki-sp-protest-cec-gyanesh-kumar-resignation-vote-bachao (3)

चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी का लगाया आरोप

सपा नेताओं ने देश और प्रदेश में हुए विभिन्न चुनावों की निर्वाचन प्रक्रिया में गंभीर गड़बड़ी किए जाने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि बड़ी संख्या में वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काटे गए हैं। पार्टी ने इसे वोट चोरी बताते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की। रास्ते भर ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो के नारे लगाए गए। डीएम कार्यालय पहुंचने से पहले पुलिस प्रशासन ने मार्च को रोक दिया, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग के पास बैठकर अपना विरोध जारी रखा। यहां अपनी मांगों का एक ज्ञापन देकर सपाई वापस लौटे।

ये भी पढ़ें  वीआईपी मूवमेंट पर एफएसडीए अलर्ट... अयोध्या हाइवे पर ढाबे-रेस्टोरेंट खंगाले, कमियों पर दी नोटिस

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link