Sitapur City

3 माह बाद कब्र से निकाला शव…पिता का शक मिटाने को दोबारा होगा पोस्टमार्टम

लखनऊ में रहकर मजदूरी करने वाले युवक का मिला था शव, पिता ने गांव के ही तीन युवकों पर जताया हत्या का शक, डीएम से लगाई थी फिर पोस्टमार्टम कराने की गुहार

सीतापुर, 23 नवंबर 2025:

सदरपुर थाना क्षेत्र के खम्हरिया नानकारी गांव में तीन महीने पुराने संदिग्ध मौत के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। जिलाधिकारी के आदेश के बाद मृतक रंजीत का शव कब्र से निकालकर दोबारा पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस दौरान महमूदाबाद तहसील प्रशासन और सदरपुर पुलिस की टीम मौके पर मौजूद रही।

बता दें कि 26 अगस्त को सुरेश के 28 वर्षीय बेटे रंजीत का शव दिबियापुर तालाब के पास एक पेड़ से संदिग्ध हालात में लटका मिला था। रंजीत लखनऊ में रहकर मजदूरी करता था। पुलिस ने और शव का पोस्टमार्टम करवाया था। 27 अगस्त को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जब शव गांव लाया गया, तो परिजनों ने अंतिम संस्कार से इंकार कर दिया था। उनका आरोप था कि रंजीत की हत्या कर उसे फांसी पर लटकाया गया है।

मृतक के पिता सुरेश ने गांव के तीन युवकों प्रदीप, दिलीप और बबलू पर पुराने विवाद के चलते हत्या का आरोप लगाया था। परिवार ने यह दावा भी किया कि मरने से पहले रंजीत ने एक ऑडियो मैसेज भेजकर इन्हीं युवकों से धमकी मिलने की बात कही थी। इसी आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

ये भी पढ़ें:

अब एक बार फिर मृतक के पिता सुरेश ने पहली पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर संदेह जताते हुए आरोप लगाया कि डॉक्टर ने पैसे लेकर वास्तविक तथ्यों को छिपाया है। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए डीएम ने मामले का पुनर्मूल्यांकन किया और दोबारा पोस्टमार्टम कराने का निर्देश दिया। इसी क्रम में शव को दोबारा पोस्टमार्टम के लिए कब्र से निकाला गया।

Advertisement

ये भी पढ़ें  Sitapur News :126 क्विंटल सरकारी राशन हजमकर कोटेदार फरार, जांच में ऐसे खुली पोल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link