Sitapur City

कुत्ता काटने के बाद लगी थी वैक्सीन व सीरम… 28 दिन बाद हुई रैबीज से मौत, जांच होगी

कुत्ते ने कई लोगों पर किया था हमला, मौत की खबर फैलने से इलाके में है दहशत का माहौल, लोग बच्चों और बुजुर्गों को लेकर फिक्र में डूबे

सीतापुर, 9 जनवरी 2026:

कुत्ते के काटने के करीब 28 दिन बाद एक ई-रिक्शा चालक की रैबीज से मौत हो गई। लखनऊ में इलाज के दौरान उसकी सांसें थम गईं। परिवार ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। अब स्वास्थ्य विभाग की टीम मृतक के घर पहुंचकर पूरे मामले की जांच करेगी।

महमूदाबाद नगर पालिका क्षेत्र के बेहटा वार्ड निवासी 55 वर्षीय सरवर ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का गुजारा करते थे। नौ दिसंबर को चिकमंडी चौराहे पर एक आवारा कुत्ते ने उन्हें हाथ और पैर में काट लिया था। घटना के बाद वह सीधे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महमूदाबाद पहुंचे, जहां उन्हें एंटी रैबीज वैक्सीन लगाई गई। Sitapur News 

rabid-dog-animal-rabies-saliva-mouth-aggressive-banner-copy-space-326528062

ये भी पढ़ें:

घाव गहरे होने के कारण डॉक्टरों ने एंटी रैबीज सीरम लगाने की सलाह दी। लेकिन अस्पताल में सीरम मौजूद नहीं था। इसके चलते सरवर को लखनऊ रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें इलाज के लिए लखनऊ ले गए। वहां सीरम लगाने के बाद भी हालत बिगड़ती चली गई और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। thehohalla news

Advertisement

उधर, जिस दिन सरवर को कुत्ते ने काटा था, उसी दिन इलाके में कई और लोगों को भी आवारा कुत्ते ने काटकर जख्मी कर दिया था। ई-रिक्शा चालक की मौत की खबर फैलते ही पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। लोग अब अपने बच्चों और बुजुर्गों को लेकर ज्यादा फिक्रमंद नजर आ रहे हैं।

rabbies

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महमूदाबाद के अधीक्षक डॉ. आशीष सिंह ने बताया कि सरवर को नौ दिसंबर को एंटी रैबीज वैक्सीन लगाई गई थी। घाव गंभीर होने की वजह से सीरम के लिए उन्हें लखनऊ भेजा गया था। पूरे मामले की जांच के लिए एक टीम उनके घर जाएगी। वहीं, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एमपी सिंह चंदेल का कहना है कि मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही साफ होता है। अगर परिवार को कुत्ते के काटने से मौत का शक था, तो उन्हें पोस्टमार्टम कराना चाहिए था।

ये भी पढ़ें  सड़क हादसे ने बढ़ाई पुलिस की टेंशन... मरने वाले की पहचान नहीं, बाइक भी चोरी की निकली

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link