Lucknow City

लखनऊ : जल्द खुलेगा इण्डियन रेडक्रॉस का अत्याधुनिक ब्लड बैंक, डिप्टी CM ने किया भूमि पूजन

इण्डियन रेडक्रॉस सोसाइटी यूपी के सभापति ब्रजेश पाठक बोले... जरूरतमंदों को समय पर उपलब्ध कराया जाएगा ब्लड, तेजी से होगा निर्माण कार्य

लखनऊ, 23 नवंबर 2025:

इण्डियन रेडक्रॉस सोसाइटी की यूपी शाखा का अपना ब्लड बैंक होगा। अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त ब्लड
बैंक जल्द ही यूपी की राजधानी लखनऊ में खुलेगा। इसके निर्माण की कवायद भी शुरू हो गई है। कैसरबाग स्थित संगठन के कार्यालय परिसर में ब्लड बैंक निर्माण के लिए रविवार को यूपी के डिप्टी सीएम एवं इण्डियन रेडक्रॉस सोसाइटी के सभापति ब्रजेश पाठक ने विधिवत भूमि पूजन किया

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह ब्लड बैंक जनहित के लिए एक महत्वपूर्ण पहल होगी। इसमें सभी सुविधाएं और सेवाएं निशुल्क प्रदान की जाएंगी। किसी भी जरूरतमंद को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जाएगा। इससे मरीजों के जीवन की रक्षा हो सकेगी।

ये भी पढ़ें:

कार्यक्रम में उपस्थित सोसाइटी के उप सभापति अमरनाथ मिश्र ने बताया कि ब्लड बैंक का निर्माण कार्य तेजी से पूरा किया जाएगा। जल्द ही जनता के लिए यह सेवा प्रारंभ करेगा। कार्यक्रम के समापन पर सोसाइटी के महासचिव रामानन्द कटियार ने सदस्यों, स्वयंसेवकों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना सेवा, समर्पण और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक है।

ये भी पढ़ें  बिहार : मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति को पुलिस वालों ने बेरहमी से पीटा, मामले में 2 निलंबित

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button