Sports

17 साल बाद भारत में World Championships का शोर, दिल्ली में भिड़ेंगे बैडमिंटन स्टार, यहां देखें लाइव मैच

17 से 23 अगस्त तक होगा BWF World Championships 2026, 2009 के बाद भारत को मिली फिर मेजबानी, पुरुष-महिला सिंगल्स में 64-64 खिलाड़ी उतरेंगे, तीनों डबल्स कैटेगरी में 48-48 जोड़ियों के बीच होगी खिताबी जंग

स्पोर्ट्स डेस्क, 16 अगस्त 2026:

दुनिया के शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ियों की नजर देश की राजधानी नई दिल्ली में कल से शुरु होने वाली BWF World Championships 2026 पर है। इसका आगाज 17 अगस्त से इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में होगा। भारत करीब 17 साल बाद इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है। इससे पहले 2009 में दिल्ली में ही वर्ल्ड चैंपियनशिप आयोजित हुई थी।

सात दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में पुरुष सिंगल्स व महिला सिंगल्स में 64-64 खिलाड़ी खिताब के लिए उतरेंगे। डबल्स की तीन कैटेगरी में 48-48 जोड़ियां मुकाबला करेंगी। बैडमिंटन के सबसे बड़े मंचों में शामिल इस प्रतियोगिता में दुनिया के टॉप शटलर दिल्ली के कोर्ट पर नजर आएंगे।

पहले दिन टॉप हाफ के मुकाबले

BWF World Championships का पहला दिन खास तौर पर सिंगल्स मुकाबलों के नाम रहेगा। 17 अगस्त को पुरुष सिंगल्स व महिला सिंगल्स ड्रॉ के टॉप हाफ के मैच खेले जाएंगे। इसके साथ ही टूर्नामेंट की खिताबी दौड़ का पहला बड़ा चरण शुरू हो जाएगा। भारत के लिए घरेलू कोर्ट पर खेलने का दबाव भी रहेगा। देश के कई खिलाड़ी इस बार अपने प्रदर्शन से पदक की उम्मीद जगा रहे हैं। दर्शकों की नजर खास तौर पर भारतीय सिंगल्स खिलाड़ियों पर होगी।

11 वर्ल्ड चैंपियनशिप से लगातार पदक

वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का रिकॉर्ड लगातार मजबूत हुआ है। देश को इस प्रतियोगिता में पहला पदक 1983 में मिला था। तब प्रकाश पादुकोण ने पुरुष सिंगल्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। 2011 से भारत ने BWF World Championships के हर संस्करण में कम से कम एक पदक जीता है। लगातार 11 संस्करणों में भारतीय खिलाड़ियों ने कुल 14 पदक अपने नाम किए हैं। लगातार पदक जीतने के मामले में भारत की बराबरी चीन ने की है।

चीन के शी युकी के सामने होंगे भारत के आयुष शेट्टी

पुरुष सिंगल्स के पहले राउंड में भारत के युवा खिलाड़ी आयुष शेट्टी के सामने बड़ी चुनौती होगी। उनका मुकाबला मौजूदा चैंपियन व टॉप सीड चीन के शी युकी से होगा। शी युकी पिछले संस्करण के चैंपियन हैं। ऐसे में आयुष के लिए यह मुकाबला आसान नहीं होगा। घरेलू दर्शकों के सामने उनके प्रदर्शन पर खास नजर रहेगी। यह मैच टूर्नामेंट के शुरुआती दौर के सबसे चर्चित मुकाबलों में शामिल है।

छठे पदक पर सिंधू की नजर

भारत की अनुभवी स्टार पीवी सिंधू भी महिला सिंगल्स में खिताब की दौड़ में उतरेंगी। सिंधू वर्ल्ड चैंपियनशिप की पूर्व चैंपियन हैं। उनके नाम महिला सिंगल्स में सबसे ज्यादा वर्ल्ड चैंपियनशिप मेडल जीतने का संयुक्त रिकॉर्ड है। सिंधू इस बार अपना छठा World Championships medal जीतने के लक्ष्य के साथ कोर्ट पर उतरेंगी। लंबे समय से बड़े टूर्नामेंट में भारत की पदक उम्मीदों का अहम चेहरा रही सिंधू के मुकाबलों पर भी दर्शकों की नजर रहेगी।

कब से कब तक होगा टूर्नामेंट

BWF World Championships 2026 का आयोजन 17 से 23 अगस्त तक होगा। टूर्नामेंट के सभी मुकाबले नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में खेले जाएंगे।

भारत में कहां देखें Live

भारत में BWF World Championships 2026 का Live Telecast Sports 18 पर उपलब्ध होगा। दर्शक JioCinema पर मुकाबलों की Live Streaming देख सकेंगे।

भारत के बाहर दर्शक BWF TV के Official YouTube Channel व Olympics.com पर टूर्नामेंट की Streaming देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें  IPL 2026 : RCB का तूफानी आगाज, 15.4 ओवर में ही रच दिया जीत का इतिहास... फिर चमके विराट

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button