Barabanki City

CBSE 10वीं में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा… अंजाम अहमद बने स्कूल के टॉपर

परीक्षा में शत-प्रतिशत रहा लखनऊ पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल का परिणाम, 90% से ऊपर अंक लाने वाले कई छात्रों ने बढ़ाया मान, परिसर में जश्न का माहौल

संदीप पटेल

बाराबंकी, 16 अप्रैल 2026:

अयोध्या रोड स्थित लखनऊ पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल में CBSE कक्षा 10 का रिजल्ट घोषित होते ही खुशी का माहौल दिखा। इस साल स्कूल का रिजल्ट सौ फीसदी रहा, जिससे छात्रों के साथ पूरे स्टाफ में उत्साह नजर आया। छात्र अंजाम अहमद ने 96.60 फीसदी अंक हासिल कर पहला स्थान पाया। आर्या वर्मा ने 95 फीसदी के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, वहीं शचि शुक्ला ने 94.80 फीसदी अंक पाकर तीसरा स्थान अपने नाम किया।

रिजल्ट आने के बाद स्कूल में छात्रों को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। डायरेक्टर शिवम चौधरी ने कहा कि यह नतीजे छात्रों की मेहनत, शिक्षकों की मेहनत और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम हैं। प्रिंसिपल शालिनी तिवारी ने छात्रों को अनुशासन और लगातार मेहनत जारी रखने की सलाह दी।

90 फीसदी से अधिक अंक पाने वाले छात्रों में साहित्य सिंह धीमान ने 94.40 फीसदी, अवंतिका पटेल 93.80 फीसदी, आयुष प्रताप सिंह 93.80 फीसदी, अमन वर्मा 93.20 फीसदी, श्रद्धा शर्मा 93 फीसदी, वैष्णवी यादव 93 फीसदी, राणा शौर्य प्रताप सिंह 91 फीसदी, तनिष्का जायसवाल 90.80 फीसदी व शाश्वत शुक्ला ने 90.40 फीसदी अंक हासिल किए।

Advertisement

इसके अलावा 85 फीसदी से ऊपर अंक पाने वाले 15 छात्र रहे। 70 फीसदी से अधिक अंक लाने वाले छात्रों की संख्या भी अच्छी रही, जिससे स्कूल का कुल प्रदर्शन मजबूत दिखा। टॉपर अंजाम अहमद, आर्या वर्मा और शचि शुक्ला ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों और परिवार को दिया।

ये भी पढ़ें  गोरखपुर पहुंचे एडीजी एंड ऑर्डर, मारे गए छात्र के परिजनों से मिले, प्रभारी समेत पूरी चौकी सस्पेंड

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link