Uttarakhand

निजी स्कूलों की मनमानी पर कांग्रेस का हल्ला बोल, डीएम से बोले- कड़ी कार्रवाई करें

विधायक प्रीतम सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, अभिभावकों के उत्पीड़न पर जताई चिंता

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 16 अप्रैल 2026:

उत्तराखंड में निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ कांग्रेस का विरोध तेज होता जा रहा है। गुरुवार को कांग्रेसियों ने देहरादून के डीएम से मुलाकात कर फीस बढ़ोतरी, महंगी कॉपी-किताबों और अभिभावकों के उत्पीड़न जैसे गंभीर मुद्दों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।

उत्तराखंड कांग्रेस के चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष एवं विधायक प्रीतम सिंह के नेतृत्व में डीएम सविन बंसल से मिले प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि निजी स्कूल प्रबंधन नियमों को दरकिनार कर मनमाने ढंग से फीस में भारी बढ़ोतरी कर रहे हैं। साथ ही अभिभावकों को विशेष दुकानों से महंगी कॉपी-किताबें और यूनिफॉर्म खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-04-16 at 4.23.58 PM

प्रीतम सिंह ने कहा कि शिक्षा को कमाई का जरिया बनाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इसका सीधा असर मध्यम वर्ग और निम्न आय वाले परिवारों पर पड़ रहा है। वे पहले से ही आर्थिक दबाव झेल रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभिभावकों का शोषण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार और प्रशासन ने इस मामले में ठोस कदम नहीं उठाए, तो कांग्रेस प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगी। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने डीएम कार्यालय परिसर में प्रदर्शन कर रहे अभिभावकों से भी बातचीत की। उन्हें भरोसा दिलाया कि पार्टी हर स्तर पर उनकी लड़ाई लड़ेगी।

डीएम ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि मामले को गंभीरता से लिया जाएगा और नियमों के अनुसार उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस के संचार सचिव वैभव वालिया, अजय सिंह, संजय कन्नौजिया, गौतम नौटियाल, आयुष सेमवाल समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  शिव गुरु महोत्सव में पहुंचीं दीदी बरखा… सीएम योगी कीजमकर तारीफ की

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button