ChhattisgarhCrime
छत्तीसगढ़ : अज्ञात लोगों ने परिवार पर किया जानलेवा हमला, पत्नी-बेटे की मौत, पति की हालत गंभीर

रायपुर, 10 जनवरी 2025
सूरजपुर जिले के खड़गवां पुलिस चौकी क्षेत्र के जगन्नाथपुर से एक घटना सामने आई है। यहां पर एक ही परिवार के पति, पत्नी और बेटे पर धारदार हथियार से हमला किया गया। इस हमले में पत्नी और बेटा मौके पर ही मारे गए, जबकि पति को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाते समय उसकी भी मौत हो गई।
प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि इस त्रासदी के पीछे जमीन विवाद हो सकता है, और रिश्तेदारों पर हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।






