Uttarakhand

उत्तराखंड : नववर्ष पर परिवहन निगम को सीएम ने दी सौगात…बेड़े में सौ नई बसें शामिल

मुख्यमंत्री धामी ने किया फ्लैग ऑफ, कहा-यात्रियों को मिलेगी सुरक्षित और बेहतर यात्रा की सुविधा, स्मारिका का विमोचन कर कर्मचारियों को किया सम्मानित

योगेंद्र मलिक

देहरादून, 1 जनवरी 2026:

नए साल के पहले दिन उत्तराखंड परिवहन निगम को बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परिवहन निगम के बेड़े में 100 नई बसों को शामिल करते हुए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान 10 एसी और दो स्लीपर अनुबंधित बसों को भी जनता के लिए शुरू किया गया।

WhatsApp Image 2026-01-01 at 3.46.27 PM

ये भी पढ़ें:

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने परिवहन निगम की स्मारिका अनवरत और सड़क सुरक्षा पर आधारित कैलेंडर का विमोचन किया। साथ ही कठिन परिस्थितियों में ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नई और आधुनिक सुविधाओं से लैस बसें राज्य के सार्वजनिक परिवहन को मजबूत बनाएंगी। इससे यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और किफायती सफर मिलेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड जैसे पर्वतीय और दुर्गम राज्य में मजबूत परिवहन व्यवस्था न केवल आम लोगों की जरूरत है, बल्कि आर्थिक विकास और पर्यटन को भी गति देती है।

WhatsApp Image 2026-01-01 at 3.46.27 PM (1)

मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार लगातार परिवहन निगम को सशक्त करने की दिशा में काम कर रही है। अब तक 13 से अधिक नए बस अड्डों और कार्यशालाओं का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि 14 स्थानों पर काम चल रहा है, जिनमें चार आईएसबीटी भी शामिल हैं। आने वाले समय में निगम के बेड़े में इलेक्ट्रिक बसें भी जोड़ी जाएंगी।

उन्होंने कहा कि निगम की बसों में जीपीएस, सीसीटीवी कैमरे, ई-टिकटिंग, फ्लीट मॉनिटरिंग और समय पर मेंटेनेंस जैसी सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, जिससे यात्रियों और कर्मचारियों दोनों की सुरक्षा बेहतर होगी। सरकार ने कर्मचारियों के हित में डीए बढ़ाने, सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने और नई भर्तियों के जरिए स्टाफ की कमी दूर करने के प्रयास भी किए हैं।

WhatsApp Image 2026-01-01 at 3.46.28 PM

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार परिवहन निगम को सेवा का माध्यम मानते हुए इसे आधुनिक, आत्मनिर्भर और जनहितकारी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और सुबोध उनियाल, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक खजानदास, उमेश शर्मा काऊ, सविता कपूर, परिवहन निगम की एमडी व अपर सचिव रीना जोशी सहित परिवहन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  धोखाधड़ी मामले में भारतीय क्रिकेट कोच गौतम गंभीर के खिलाफ, दिल्ली की अदालत ने नए सिरे से जांच के आदेश दिए

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button