Uttarakhand

तैयार हो रहा था स्टेज, तभी गिरा लोहे का पिलर… राहुल के कार्यक्रम से पहले कांग्रेस नेता की मौत

राहुल गांधी के यूथ संवाद से एक दिन पहले बन्नू स्कूल ग्राउंड में तैयारियों के दौरान हुआ हादसा, सिर में गंभीर चोट लगने से अमर सिंह मेहता की मौत, पुलिस ने जांच शुरू की, आज राहुल गांधी का छात्रों से संवाद का कार्यक्रम है प्रस्तावित

योगेंद्र मलिक

देहरादून, 17 जुलाई 2026:

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित यूथ संवाद कार्यक्रम से एक दिन पहले देहरादून में बड़ा हादसा हो गया। बन्नू स्कूल ग्राउंड में मंच की तैयारी के दौरान लोहे का पिलर गिरने से कांग्रेस नेता अमर सिंह मेहता गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत सीएमआई अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक की लहर फैल गई।

क्रेन से लगाया जा रहा था पिलर

ये भी पढ़ें:

बता दें कि आज शुक्रवार, 17 जुलाई को राहुल गांधी का छात्रों के साथ Youth Dialogue कार्यक्रम होना है। इसके लिए बीती रात मंच पर वाटरप्रूफ टेंट लगाया जा रहा था। इसी दौरान क्रेन की मदद से लोहे का पिलर खड़ा किया जा रहा था। तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और पिलर सीधे नीचे गिर पड़ा। उसकी चपेट में अमर सिंह मेहता आ गए और उनके सिर में गंभीर चोट लगी।

अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ता अमर सिंह मेहता को सीएमआई अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में न्यूरो सर्जन डॉ. महेश कुड़ियाल और उनकी टीम ने इलाज शुरू किया, लेकिन सिर में लगी गंभीर चोट के कारण उनकी जान नहीं बच सकी। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े थे मेहता, पुलिस ने शुरू की जांच

अमर सिंह मेहता देहरादून के निरंजनपुर क्षेत्र के रहने वाले थे। वह लंबे समय से कांग्रेस संगठन से जुड़े थे और पार्षद का चुनाव भी लड़ चुके थे। पार्टी के कार्यक्रमों में उनकी सक्रिय भूमिका रहती थी। हादसे के बाद कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि मंच की तैयारी के दौरान पिलर का संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ।

ये भी पढ़ें  फिट उत्तराखंड का संकल्प : रन फॉर योगा में दौड़े धामी, कहा- युवाओं की सेहत ही भविष्य की ताकत

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button