National

पुरी में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, दर्जनों घायल

ग्रैंड रोड पर लाखों की भीड़ के बीच बैरिकेडिंग गिरने से बिगड़े हालात, कई श्रद्धालु एक-दूसरे के ऊपर गिरे, सीएम मोहन चरण माझी ने जताया दुख

न्यूज डेस्क, 16 जुलाई 2026:

ओडिशा के पुरी में विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच बड़ा डांडा (ग्रैंड रोड) पर भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। हादसे में कई श्रद्धालु घायल हो गए जबकि एक व्यक्ति की मौत की खबर है। घायलों में चार-पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है।
puri-jagannath-rath-yatra-stampede-devotee-death-grand-road-accident (2)

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मरीचि कुंड चौक के पास बाहरी घेरे की रस्सी वाली बैरिकेडिंग गिरने या कुछ लोगों के संतुलन बिगड़ने से अचानक अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते दो-तीन दर्जन श्रद्धालु एक-दूसरे के ऊपर गिर पड़े। इस दौरान कई लोग दबकर घायल हो गए। मौके पर मौजूद बचाव दलों ने तत्काल राहत अभियान शुरू करते हुए घायलों को भीड़ से बाहर निकाला और एंबुलेंस के जरिए अस्पतालों व अस्थायी स्वास्थ्य केंद्रों में पहुंचाया।
puri-jagannath-rath-yatra-stampede-devotee-death-grand-road-accident (3)

भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के रथ खींचने के कार्यक्रम को देखने के लिए पुरी में लाखों श्रद्धालु जुटे थे। लगातार बारिश और अभूतपूर्व भीड़ के बीच दर्जनों लोगों ने घुटन और चोटों की शिकायत की। इसके बाद उन्हें अस्पतालों और अस्थायी चिकित्सा केंद्रों में भर्ती कराया गया।

ये भी पढ़ें:

घटना के बाद जिला प्रशासन, पुलिस, दमकल विभाग और स्वास्थ्य कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए भीड़ को नियंत्रित करने और स्थिति सामान्य करने के लिए अभियान चलाया। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने हादसे में हुई मौत पर गहरा दुख जताया और वरिष्ठ अधिकारियों को घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Advertisement

ये भी पढ़ें  PAN Card बनवाना हुआ आसान, घर बैठे करें Online Apply, ऐसे करेक्ट करें नाम, पता या DOB

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link