Delhi

दिल्ली : बच्चों के झगड़े में 35 वर्षीय व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या, आरोपी फरार

नई दिल्ली, 12 जून 2025

दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में एक दर्दनाक घटना घटी है। यहां पर बच्चों के बीच हुए झगड़े के दौरान एक 35 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर दी गई। घटना में मृतक की पहचान सुल्तानपुरी इलाके के झुग्गी निवासी मुन्ना सिंह के रूप में हुई है और वह शटरिंग आयरनवर्क का काम करता था।

पुलिस के मुताबिक, 10 जून को पुलिस पीसीआर पर झगड़े के बारे में कॉल मिली थी। सुल्तानपुरी थाने की एक टीम मौके पर पहुंची और बताया गया कि घायल व्यक्ति को पीसीआर वैन द्वारा मंगोलपुरी के संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। जानकारी अनुसार मृतक की पत्नी पूजा कौर ने बताया कि मंगलवार शाम को बच्चों के बीच झगड़ा हुआ था और बड़ों के हस्तक्षेप के बाद पूरा मामला शांत हो गया था। कौर ने कहा, “कुछ समय बाद उन्होंने मेरे पति को चाकू मार दिया।

पुलिस अधिकारी ने कहा, “उसे चाकू से दो बार चोटें आईं। जांच से पता चला कि बच्चों के बीच झगड़ा हुआ था, जो बाद में उसके पड़ोसियों के साथ बढ़ गया। हाथापाई के दौरान, आरोपियों में से एक ने उस पर चाकू से हमला किया।” वहीं इस घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारी ने बताया कि, “आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। विभिन्न संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आसपास के इलाके से सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।”

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  UP दिवस पर तोहफा : लखनऊ के राष्ट्र प्रेरणा स्थल में 3 दिन मुफ्त प्रवेश, 26 जनवरी को सभी एलडीए पार्क फ्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button