Delhi

दिल्ली: दिवाली की रात शाहदरा में डबल मर्डर, दो लोगों की गोली मारकर हत्या

नई दिल्ली, 1 नवम्बर 2024:

दिवाली की खुशियों के बीच राजधानी दिल्ली के शाहदरा इलाके में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। दिवाली के मौके पर, जब लोग अपने घरों में पूजा-पाठ और खाना-खिलाना कर रहे थे, उस समय अचानक गोलियों की आवाज ने इलाके में हड़कंप मचा दिया।

एक परिवार के सभी लोग दिवाली की रात एक साथ त्योहार मना रहे थे, तभी दो लोग स्कूटी पर सवार होकर वहां आए। घरवालों ने उन्हें दिवाली पर मिलने आए मेहमान समझा, उनमें से एक ने पैर भी छूआ, लेकिन अगले ही पल उसने गोलीबारी शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने 5 राउंड गोलियां चलाईं, जिससे एक किशोर सहित दो लोगों की जान चली गई।

ये भी पढ़ें:

पुलिस के अनुसार, मृतकों में 40 वर्षीय आकाश शर्मा उर्फ छोटू और उसके 16 वर्षीय भतीजे ऋषभ शर्मा शामिल हैं। वहीं, आकाश का 10 वर्षीय बेटा कृष शर्मा भी गोली लगने से घायल हुआ है, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना रात करीब साढ़े आठ बजे फर्श बाजार इलाके में घटी, जब पीड़ित परिवार घर के बाहर दिवाली मना रहा था।

Advertisement

घटना का विडियो मिल गया है,विडियो में साफ़ दिख रहा है कि हमलावरों ने गोली चलाने से पहले आकाश शर्मा के पैर छुए थे। इसके बाद अचानक फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें आकाश, उसका भतीजा ऋषभ और बेटा कृष घायल हो गए। पुलिस की एक टीम पीसीआर कॉल पर तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और वहां खून के धब्बे मिले। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने आकाश शर्मा और ऋषभ शर्मा को मृत घोषित कर दिया, जबकि कृष शर्मा का इलाज जारी है।

ये भी पढ़ें  100 करोड़ के ऑनलाइन साइबर धोखाधड़ी में, चीनी नागरिक गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link