Uttar Pradesh

पत्नी को बताया घर लौट रहा हूं… रास्ते में गोली मारकर हुई हत्या

हरेंद्र दुबे

देवरिया, 6 अप्रैल 2025:

यूपी के देवरिया जिले के सुरौली थाना क्षेत्र में धमउर गांव के पास आधी रात घर लौट रहे परिवार के मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से पूर्व उसने पत्नी को फोन कर बताया भी था कि मैं वापस आ रहा हूं। वारदात से परिवार हतप्रभ है। अज्ञात हमलावरों पर केस दर्ज कर पुलिस फुटेज खंगाल रही है।

फोन के बाद भी लेट होने पर रात में ही परिजनों ने शुरू की खोजबीन

सुरौली थाना क्षेत्र में राममूरत चौहान अपने परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार की शाम वो बाइक से देवरिया गए थे। यहां कुछ काम निपटाने के बाद वो एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो गए। उनके बेटे का कहना है कि रात नौ बजे मां ने उन्हें फोन कर आने के बारे में पूछा तो उन्होंने कार्यक्रम की जानकारी देकर बताया कि मैं लौट रहा हूं। इसके बाद रात 11 बज गए लेकिन राममूरत घर नहीं आये। मां ने चिंता जाहिर की तो बेटे के साथ वो घर से बाहर निकली और गांव से निकलने वाले अलग अलग रास्तों पर खोजबीन शुरू कर दी।

रास्ते में गांव के पास ही रोड पर मिली लाश, सीने में मारी गई गोली

इसी दौरान गांव के ही एक व्यक्ति ने बताया कि धमउर गांव के पास राममूरत पड़े हुए है। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि उन्हें सीने में गोली मारी गई। खून अधिक बहने से उनकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने सुरौली थाने पर सूचना दी। पत्नी की ओर से हत्या का केस अज्ञात लोगों पर दर्ज कराया गया है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रास्ते मे लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के सहारे जांच कर रही है। अभी तक कोई अहम सुराग नहीं मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button