Uttar Pradesh

इटावा : एंबुलेंस बनी आग का गोला, चालक ने भाग कर बचाई जान

अशरफ अंसारी

इटावा, 22 दिसंबर 2024:

यूपी के इटावा में शनिवार रात मामूली हादसे के बाद एक एंबुलेंस में आग लग गई। चंद मिनट में एंबुलेंस आग का गोला बन गई। इससे पहले चालक ने भाग कर अपनी जान बचाई।

सैफई से एक शव पहुंची थी एंबुलेंस

ये भी पढ़ें:

यह हादसा इटावा के सिविल लाइन क्षेत्र के कचोरा रोड पर हुआ। बताते हैं कि सैफई से एक शव को एंबुलेंस से ले जाया गया था। शव को उतारने के बाद अचानक एंबुलेंस चलने लगी और पास की एक नाली से टकराकर रुक गई। इसके बाद एंबुलेंस के अगले हिस्से में आग लग गई।

Advertisement

दमकल टीम ने बुझाई आग

यह देख चालक ने एंबुलेंस से कूदकर अपनी जान बचाई। इसी बीच एंबुलेंस धू-धूकर जलने लगी। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक उसका अगला हिस्सा पूरी तरह से जल चुका था। दमकल कर्मियों के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी।

ये भी पढ़ें  लखनऊ: बाजपेई कचौड़ी भंडार पर GST का छापा, दुकान सील

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link