Uttar Pradesh

बाराबंकी पुलिस के खिलाफ गूंजे नारे…विधानसभा घेरने जा रहे आप नेताओं को पुलिस ने खदेड़ा

लखनऊ, 16 जून 2025:

यूपी की राजधानी में सोमवार को आम आदमी पार्टी ने बाराबंकी पुलिस के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। आप नेता बाराबंकी के दरियाबाद में हुई सत्यम मिश्रा की मौत के मामले में गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। बैनर पोस्टर लेकर विधानसभा घेराव करने जा रहे आप नेताओं को हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर ही पुलिस ने रोक लिया और गाड़ियों में भरकर ईको गार्डन भेज दिया।

सत्यम मिश्रा हत्याकांड में नामजदों की गिरफ्तारी न करने का लगाया आरोप

बता दें कि राजधानी के पड़ोसी जिले बाराबंकी के दरियाबाद में गत 25 मई को सत्यम मिश्रा नामक युवक की लाश शुक्लन पुरवा गांव के बाहर फंदे से लटकी मिली थी। परिजनों ने हत्या का नामजद आरोप लगाया था। इसी मामले में आम आदमी पार्टी के नेता दरियाबाद पहुंचे थे और शादी के दस दिन बाद ही खुदकुशी को खारिज करते हुए इसे हत्या बताया था और आंदोलन करने की चेतावनी दी थी। आम आदमी पार्टी का आरोप है कि बाराबंकी पुलिस जानबूझकर हत्या के नामजद आरिपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है।

ये भी पढ़ें:

घेराव को पुलिस ने किया नाकाम, गाड़ियों में भरकर ईको गार्डन भेजा

Advertisement

इसके तहत सोमवार को विधानसभा घेराव का एलान कर दिया गया। निर्धारित समय पर आप नेता व कार्यकर्ता जुटे और सत्यम की तस्वीर लगे पोस्टर बैनर लेकर नारेबाजी करते हुए विधानसभा की ओर बढ़े। पहले से अलर्ट रही पुलिस ने इन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। उत्साह में आए आप नेता नहीं माने तो पुलिस को सख्त होना पड़ा इधर उधर भागकर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे कार्यकर्ताओं को पकड़ कर गाड़ियों में भर दिया गया। इस दौरान नारेबाजी चलती रही। पुलिस ने इन्हें गाड़ियों में भरकर ईको गार्डन भेज दिया।

ये भी पढ़ें  दीपोत्सव से पहले गड्ढा मुक्त होंगी राम नगरी की सभी सड़कें

One Comment

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link