Lucknow City

ईस्टर पर्व पर प्रभु यीशु के प्रति दिखी श्रद्धा…चर्च में प्रार्थना सभा के बाद निकला जुलूस

लालबाग स्थित सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च से हजरतगंज कैथेड्रल चर्च पहुंचा जुलूस, श्रद्धालु हाथों में मोमबत्तियां और क्रॉस लेकर शामिल हुए

लखनऊ, 5 अप्रैल 2026:

राजधानी में रविवार को ईसाई समुदाय ने प्रभु यीशु के पुनर्जीवित होने के दिन से जुड़ा ईस्टर का पर्व श्रद्धा के साथ मनाया। लालबाग स्थित सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च में दोपहर विशेष प्रार्थना सभा हुई। जहां सुबह से ही लोगों की भीड़ देखने को मिली। परिवार संग आए श्रद्धालुओं ने प्रभु यीशु के आगमन की खुशी में प्रार्थना की और एक-दूसरे को ईस्टर की शुभकामनाएं दी। इसके बाद भव्य जुलूस निकाला गया।

WhatsApp Image 2026-04-05 at 6.14.01 PM

रविवार को सेंट जोसेफ कैथेड्रल सहित विभिन्न चर्चों में विशेष आराधना हुई, जहां प्रभु यीशु के पुनर्जीवित होने की खुशी मनाई गई। वहीं लखनऊ की कलीसियाओं द्वारा जुलूस निकाला गया, जो लालबाग से शुरू होकर हजरतगंज के सेंट जोसेफ कैथेड्रल चर्च तक गया। हाथों में मोमबत्ती व क्रॉस लिए लोग मसीही गीतों के साथ शामिल हुए। बैंड बाजे की धुन पर प्रभु यीशु से जुड़े भजन-कीर्तन कर रहे थे।

ये भी पढ़ें:

बिशप जेराल्ड जॉन मथायस ने ईस्टर की शुभकामनाएं दीं और इसे आशा, आनंद और प्रेम का प्रतीक बताया। मसीही समुदाय के लोगों ने नए कपड़े पहनकर चर्च में पूजा की, एक-दूसरे को बधाई दी और घरों में विशेष पकवान व ईस्टर एग्स के साथ खुशियां साझा कीं

Advertisement

READ MORE

ये भी पढ़ें  ‘अखिलेश की जीभ काटने’ की धमकी से तिलमिलाए सपाई, बोले- वापस लौटाएं ये सुरक्षा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link