Uttar Pradesh

UP TET-2026 का नोटिफिकेशन जारी, लाखों अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा मौका, जानिए पूरा शेड्यूल

प्रदेश में 27 मार्च से शुरू होंगे आवेदन, 26 अप्रैल है आखिरी तारीख, पहली बार लागू हुआ OTR सिस्टम, 2, 3 और 4 जुलाई को होगी परीक्षा

लखनऊ, 21 मार्च 2026:

यूपी में शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने उप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)-2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है। आयोग की वेबसाइट पर पूरा नोटिफिकेशन उपलब्ध करा दिया गया है। इसके साथ ही आवेदन प्रक्रिया की रूपरेखा भी स्पष्ट हो गई है।

इस बार परीक्षा में प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) दोनों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार के अनुसार भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाने के लिए पहली बार वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) व्यवस्था लागू की गई है। अब अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले OTR पूरा करना अनिवार्य होगा। इससे फर्जीवाड़े पर रोक लगेगी और प्रक्रिया में तेजी आएगी।

उप सचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च से शुरू होकर 26 अप्रैल 2026 तक चलेगी। अभ्यर्थियों को एक मई तक आवेदन पत्र में संशोधन और शुल्क से जुड़ी समस्याओं के समाधान का अवसर भी दिया जाएगा।

परीक्षा का आयोजन 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को प्रस्तावित है, जिससे अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके। गौरतलब है कि योगी सरकार शिक्षा क्षेत्र में सुधार और युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है।

यूपीटीईटी-2026 इसी दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है, जो प्रदेश की बेसिक शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत करेगा। आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे आवेदन से पहले सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें जिससे किसी भी त्रुटि से बचा जा सके।

ये भी पढ़ें  मुसलमान बार-बार ठगे जा रहे हैं, अब मेरे साथ आइए.... लखनऊ में बोले सांसद चंद्रशेखर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link