Lucknow City

Lucknow News: लोन से परेशान, चल पड़ा देने जान, गोमती नदी में कूदा, पुलिसकर्मियों ने ऐसे बचाया

तड़के नया पक्का पुल पर कार खड़ी कर नदी में लगाई छलांग, डूबते समय मदद के लिए चिल्लाया, गश्त कर रहे पुलिसकर्मी ने खुद नाव चलाकर बचाई जान

लखनऊ, 30 सितंबर 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ में बुधवार तड़के एक कैब चालक ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर गोमती नदी में छलांग लगा दी। मदेयगंज क्षेत्र के नया पक्का पुल पर कार खड़ी करने के बाद नदी में कूदे चालक की चीख-पुकार सुनकर गश्त कर रही पुलिस टीम सक्रिय हो गई। मदेयगंज पुलिस के एक सिपाही ने खुद नाव चलाकर नदी में उसका पीछा किया और काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

पुलिस के मुताबिक तड़के करीब साढ़े तीन बजे मदेयगंज थाने की मोबाइल टीम इलाके में गश्त कर रही थी। नया पक्का पुल पर पुलिसकर्मियों को एक कार लावारिस हालत में खड़ी मिली। आसपास तलाश करने पर एक युवक गोमती नदी में डूबता दिखाई दिया। वह मदद के लिए चिल्ला रहा था।

lucknow-news-cab-driver-jumped-gomti-river-saved-by-police (2)

ये भी पढ़ें:

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मोबाइल टीम के सिपाही अवधेश ने कुड़ियाघाट के पास से नाव ली और खुद उसे चलाकर नदी में उतर गए। कुछ दूरी तक पीछा करने के बाद उन्होंने युवक को पकड़ लिया और नाव में बैठाकर सुरक्षित किनारे पहुंचाया। पूछताछ में युवक की पहचान प्रतापगढ़ निवासी शाश्वत शुक्ला के रूप में हुई।

लोन की किस्तें और लाखों के चालान से था परेशान

शाश्वत ने पुलिस को बताया कि वह ओला-उबर ऐप के जरिए कैब चलाता है। उसकी कार पर लोन है, जिसकी कई किस्तें समय पर जमा नहीं हो सकीं। इसके अलावा वाहन पर लाखों रुपये के चालान भी हो गए थे। लगातार बढ़ती आर्थिक परेशानी के कारण वह तनाव में था और इसी वजह से आत्महत्या के इरादे से गोमती में कूद गया।
पुलिसकर्मियों ने उसे समझाया और बाद में परिजनों को बुलाकर शाश्वत को उनके सुपुर्द कर दिया।

ये भी पढ़ें  बच्चों से साफ कराई स्कूल की जर्जर छत... viral video ने खोली पोल, प्रधानाध्यापिका सस्पेंड

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link