Uttarakhand

CM धामी ने नैनीताल को दी सौगात, रामनगर सीवरेज से राजस्व रिकॉर्ड तक 53.72 करोड़ मंजूर

रामनगर में ट्रंक व ब्रांच सीवर नेटवर्क के लिए 42.75 करोड़ , राजस्व अभिलेखागारों के आधुनिकीकरण पर 10 करोड़ खर्च होंगे, चमोली के मंदिर सौंदर्यीकरण की पहली किश्त जारी, देहरादून के सैनिक विश्राम गृह के लिए 39 लाख मंजूर

देहरादून, 30 अगस्त 2026:

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में रामनगर शहर की सीवरेज व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 42.75 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोन-1 सीवरेज योजना के तहत मौजूदा 7 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से जुड़े ट्रंक सीवर व शाखा सीवर के निर्माण को वित्तीय स्वीकृति दी है।

राजस्व रिकॉर्ड होंगे आधुनिक

प्रदेश के राजस्व कार्यालयों में रखे पुराने रिकॉर्ड को व्यवस्थित करने पर भी सरकार ने फोकस किया है। राजस्व परिषद, मंडलायुक्त कार्यालय, जिला कार्यालय समेत दूसरे राजस्व कार्यालयों के अभिलेखागारों के आधुनिकीकरण के लिए 10 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।

ये भी पढ़ें:

चमोली में मंदिर परिसर का विस्तार

Advertisement

चमोली जिले के कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के रानीगढ़ देवल में स्थित मां आदिशक्ति देवराड़ी देवी के पौराणिक मंदिर के सौंदर्यीकरण व परिसर के विस्तार का काम होगा। इसके लिए कुल 98.28 लाख रुपये के प्रावधान में से पहली किश्त के तौर पर 58.968 लाख रुपये जारी करने की मंजूरी दी गई है। इस संबंध में शासनादेश भी जारी हो चुका है।

सैनिक विश्राम गृह के जीर्णोद्धार के लिए रकम

देहरादून में राज्य स्तरीय सैनिक विश्राम गृह के जीर्णोद्धार का काम पूरा करने के लिए 39 लाख रुपये की अवशेष धनराशि मंजूर की गई है। इस काम के लिए कुल 142.89 लाख रुपये का प्रावधान है। बची रकम जारी करने से जुड़ा शासनादेश भी जारी किया गया है।

स्वतंत्रता सेनानी के नाम पर होगा मार्ग

पौड़ी गढ़वाल जिले के लैंसडाउन विधानसभा क्षेत्र में नैनीडांडा विकासखंड के स्वर्गीय जगमोहन सिंह नेगी राज्य मार्ग मोटर मार्ग का नाम बदलने को मुख्यमंत्री ने मंजूरी दी है। अब इस मार्ग का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. अवतार सिंह के नाम पर रखने का प्रस्ताव मंजूर किया गया है। यह मार्ग लक्ष्मणझूला-दुगड्डा-रथुवाड़ाब-धुमाकोट क्षेत्र से होकर गुजरता है।

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड में सहकारी बैंकिंग का होगा विस्तार, 34 नई शाखाएं खुलेंगी, आरबीआई को भेजा प्रस्ताव

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link