Uttarakhand

महिला आरक्षण पर कांग्रेस का विधानसभा के बाहर धरना…सरकार विरोधी नारे गूंजे

28 अप्रैल के विशेष सत्र से पहले बढ़ी तल्खी कांग्रेस ने कहा मौजूदा 70 सीटों में ही लागू हो आरक्षण, परिसीमन को बताया देरी की सियासी चाल

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 23 अप्रैल 2026:

महिला आरक्षण को लेकर उत्तराखंड की सियासत गरमा गई है। बृहस्पतिवार को कांग्रेस ने विधानसभा के बाहर धरना देकर सरकार को सीधे घेरे में लिया और 33 फीसदी आरक्षण लागू करने को लेकर साफ रुख अपनाने की मांग उठाई।

प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। गोदियाल ने कहा कि महिला आरक्षण के नाम पर सिर्फ दिखावा हो रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री को चुनौती देते हुए कहा कि 28 अप्रैल को होने वाले विशेष सत्र में विपक्ष पर हमला करने के बजाय सरकार मौजूदा 70 विधानसभा सीटों में ही 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने का ठोस प्रस्ताव लाए।

ये भी पढ़ें:

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं को आरक्षण देने के पक्ष में नहीं है, इसी वजह से विधेयक में परिसीमन को जोड़ा गया है। उनके मुताबिक यह कदम आरक्षण लागू करने में देरी का बहाना है।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक 2023 में पारित हो चुका है, लेकिन अब तक इसे लागू नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार परिसीमन के नाम पर मामला टाल रही है।

धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने जोरदार विरोध दर्ज कराया। इस मौके पर शूरवीर सिंह सजवाण, राजकुमार, नवीन जोशी, गरिमा दसौनी समेत तमाम कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  निजीकरण के खिलाफ इटावा में रोडवेज कर्मचारियों का प्रदर्शन, स्थायी रोजगार की मांग

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button