Uttar Pradesh

ब्रेकअप का सदमा : इंस्टाग्राम पर लाइव होकर पी लिया जहर… पुलिस ने बचाया

मयंक चावला
आगरा, 9 नवंबर 2024:


ताजनगरी में एक युवक ने ब्रेकअप होने पर जान देने की ठान ली लेकिन पुलिस की सूझबूझ से उसकी जान बचा ली गई।
बताते हैं कि आगरा पुलिस के मीडिया सेल को शुक्रवार रात इंस्टाग्राम पर एक युवक के जहर पीते हुए लाइव वीडियो का अलर्ट मिला। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक का पता लगाया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस जांच में पता चला कि आगरा के थाना ट्रांस जमुना क्षेत्र के सतीनगर इलाके के युवक का अपनी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप हो गया था। इससे कारण वह डिप्रेशन में चला गया और जान देने की तैयारी कर ली। इसके लिए युवक ने जहरीला पदार्थ पी लिया। इस दौरान वह इंस्टाग्राम पर लाइव आकर वीडियो बनाने लगा। इंस्टाग्राम अलर्ट के बाद पुलिस ने तत्काल युवक का पता लगाया और थाना क्षेत्र के बीट सिपाहियों को रेस्क्यू करने का संदेश दिया। युवक का घर तलाश कर पुलिस कमियों ने बंद दरवाजे को तोड़कर उसे बचाया और अस्पताल पहुंचाया। इस तरह युवक की जान बच गई।

ये भी पढ़ें  तेल की आग व विदेशी बिकवाली का असर... बाजार की चाल डगमगाई, सेंसेक्स-निफ्टी दबाव में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link