Ayodhya

ईद-उल-अजहा : इबादतगाहों में सजदे में झुके हजारों सिर… मांगी अमन की दुआ

सिविल लाइन ईदगाह में ड्रोन कैमरों की निगरानी में अदा हुई ईद-उल-अजहा की नमाज, डीएम और एसएसपी ने लिया जायजा, शहर इमाम ने मुल्क में भाईचारे और खुशहाली की दुआ कराई

अनिल निषाद

अयोध्या, 28 मई 2026:

रामनगरी अयोध्या में ईद-उल-अजहा की नमाज अमन-चैन के माहौल में अदा की गई। सिविल लाइन स्थित ईदगाह में हजारों नमाजी सजदे में झुके तो पूरा इलाका दुआओं से गूंज उठा। नमाज के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे और ड्रोन कैमरों से लगातार निगरानी की जाती रही।

शहर की सभी मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए। सिविल लाइन ईदगाह में नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री पवन पांडे भी ईदगाह पहुंचे और नमाजियों से मुलाकात की।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-05-28 at 1.22.13 PM

नगर निगम की तरफ से ईदगाह और आसपास के इलाके में साफ-सफाई की खास व्यवस्था की गई थी। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन सुबह से ही अलर्ट मोड पर नजर आया। डीएम शशांक त्रिपाठी और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर खुद मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे।

सुरक्षा व्यवस्था में स्थानीय पुलिस के साथ पैरामिलिट्री फोर्स भी तैनात रही। नमाज के दौरान ईदगाह तिराहे पर लगी श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा को कपड़े से ढक दिया गया था। शहर इमाम मौलाना समसुल कादरी ने बताया कि ईद की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से अदा हुई। इस मौके पर मुल्क में सुख-शांति, तरक्की और भाईचारे की दुआ मांगी गई।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  क्रिकेट, पैसा और विवाद...रणवीर सिंह बनेंगे ललित मोदी! बायोपिक पर काम शुरू, लंदन में हुई थी खास मुलाकात

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button