Uttar Pradesh
इटावा : आर्थिक तंगी के चलते महिला ने पी लिया फिनायल, मौत

अशरफ अंसारी
इटावा, 30 दिसंबर 2024:
यूपी के इटावा के शहर कोतवाली क्षेत्र के कटरा साहब खां निवासी सरफुद्दीन की पत्नी साइना (39) ने रविवार को घर में फिनायल पी लिया। जानकारी पर परिवार के लोग साइना को जिला अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने महिला की हालत गंभीर देख उसे सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर कर दिया। इलाज के दौरान सोमवार को महिला की मौत हो गई।
पति ने बताई घटना की वजह, पुलिस कर रही जांच
सूचना पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है। साइना के पति सरफुद्दीन ने बताया कि वह किराए के मकान पर रहता है। ई रिक्शा चला कर अपने परिवार का पालन पोषण करता हुए। उसके पांच बच्चे हैं। सरफुद्दीन के मुताबिक आर्थिक तंगी के चलते उसकी पत्नी ने जहरीला पदार्थ (फिनायल) पी लिया जिससे उसकी मौत हो गई।






