EducationUttar Pradesh

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 23 जनवरी से शुरू, सख्त निगरानी के निर्देश

लखनऊ, 17 जनवरी 2025:

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 23 जनवरी से शुरू हो रही हैं। इस बार माध्यमिक शिक्षा विभाग ने परीक्षाओं को नकलविहीन बनाने के लिए पहली बार सचल दलों के जरिए निगरानी कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए जिला और मंडल स्तर पर सचल दलों के गठन के निर्देश जारी किए गए हैं।

माध्यमिक शिक्षा विभाग ने जिला स्तर पर कम से कम छह से आठ और मंडल स्तर पर चार से पांच सचल दल गठित करने के निर्देश दिए हैं। इनमें राजकीय इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्य, सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक और अन्य शिक्षकों को शामिल किया जाएगा।

निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने बताया कि परीक्षाएं दो चरणों में संपन्न होंगी। पहला चरण 23 से 31 जनवरी और दूसरा चरण 1 से 8 फरवरी तक चलेगा। सचल दलों की तैनाती से प्रत्येक परीक्षा केंद्र का दिन में कम से कम एक बार निरीक्षण सुनिश्चित किया जाएगा।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रहेंगे। महिला केंद्रों पर महिला निरीक्षकों की तैनाती अनिवार्य होगी। किसी भी परीक्षा केंद्र पर पुरुष सदस्य बालिकाओं की तलाशी नहीं लेंगे।

Advertisement

अपर सचिव, गोरखपुर परिक्षेत्र ने सभी डीआईओएस को परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात करने के निर्देश दिए हैं। सचल दलों की तैनाती से परीक्षा में पारदर्शिता और नकलविहीन माहौल सुनिश्चित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें  एयरपोर्ट पर बेहोश हुए बुजुर्ग यात्री की मौत... मुंबई में इलाज को पकड़नी थी फ्लाइट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link