Uttar Pradesh

यूपी: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रक्रिया का आगाज… आज से शुरू हुआ वार्डों का परिसीमन

लखनऊ, 18 जुलाई 2025:

यूपी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 के लिए आज से प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत वार्डों के परिसीमन का कार्य 18 जुलाई आज शुक्रवार से शुरू होकर 6 अगस्त को निर्वाचन क्षेत्रों की अंतिम सूची के प्रकाशन के साथ खत्म होगा। विभाग ने पूरी प्रक्रिया की समय सारिणी जारी कर दी है।

पंचायती राज विभाग के प्रमुख सचिव अनिल कुमार ने परिसीमन से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है।नगर पंचायत, नगर पालिका परिषद, नगर निगमों के सृजन और सीमा विस्तार के कारण ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों और जिला पंचायतों की प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र (वार्डों) का आंशिक परिसीमन किया जाना है। इस दौरान पूरी प्रक्रिया की विभाग ने समय सारणी भी जारी कर दी है।

इसके तहत 18 से 22 जुलाई तक ग्राम पंचायतों की जनसंख्या का आकलन किया जाएगा। छह से दस अगस्त के बीच अंतिम सूची का प्रकाशन होगा। 23 से 28 जुलाई तक ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत तथा जिपं के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों (वार्डों) की प्रस्तावित सूची की तैयारी और उसका प्रकाशन होगा। 29 से 2 अगस्त तक प्रस्तावों पर आपत्तियां लीं जाएंगी। वहीं 3 अगस्त से 5 अगस्त तक आपत्तियों का निस्तारण व 6 अगस्त से 10 अगस्त तक निर्वाचन क्षेत्रों की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। परिसीमन कार्य का पूरा ब्यौरा आयोग को भी भेजा जाएगा।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

ये भी पढ़ें  यूपी: साड़ी के शोरूम में लगी भीषण आग: सामान जलकर खाक

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link