UP पुलिस में बड़ा फेरबदल… 206 डिप्टी एसपी का तबादला, इन 3 PCS अफसरों का भी ट्रांसफर
लखनऊ में बदले गए कई अहम पुलिस अधिकारी, मुख्यमंत्री सुरक्षा से लेकर कमिश्नरेट और पीएसी तक व्यापक बदलाव
लखनऊ, 4 जून 2026:
यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल किया गया है। गुरुवार को 206 डिप्टी एसपी (सीओ) स्तर के अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस व्यापक प्रशासनिक बदलाव का सबसे अधिक असर राजधानी लखनऊ में देखने को मिला जहां करीब एक दर्जन से अधिक अधिकारियों की तैनाती बदली गई है। इसके साथ ही तीन पीसीएस अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
तबादला सूची में मुख्यमंत्री सुरक्षा और प्रमुख पुलिस कमिश्नरेटों से जुड़े अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनात जितेंद्र कुमार को शाहजहांपुर भेजा गया जबकि लखनऊ कमिश्नरेट में कार्यरत विकास कुमार जायसवाल को मुख्यमंत्री सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। गोरखपुर में तैनात उदय प्रताप सिंह द्वितीय को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त बनाया गया है।
राजधानी में कई अन्य महत्वपूर्ण बदलाव भी किए गए हैं। सहायक पुलिस आयुक्त सतीश कुमार राय को मेरठ स्थित पीएसी की छठवीं वाहिनी भेजा गया है, जबकि अभय कुमार मल्ल को बलरामपुर स्थानांतरित किया गया है। महोबा के गौरव उपाध्याय और अंबेडकरनगर के शुभम कुमार को लखनऊ कमिश्नरेट में तैनाती मिली है।
कासगंज की शाहिदा नसरीन और वाराणसी से राजेश कुमार सिंह को भी लखनऊ कमिश्नरेट भेजा गया है। इसके अलावा शिप्रा पांडेय को डीजीपी मुख्यालय में आईजी कानून-व्यवस्था कार्यालय में नई जिम्मेदारी दी गई है। अनुष्का को प्रयागराज स्थित पीएसी की चतुर्थ वाहिनी, सुरेंद्र शर्मा को बरेली की आठवीं वाहिनी तथा वीरेंद्र विक्रम को कानपुर कमिश्नरेट भेजा गया है।
लखनऊ कमिश्नरेट को कई नए अधिकारी भी मिले हैं। रामपुर से अतुल कुमार पांडेय, कानपुर से अभिषेक कुमार पांडेय, कानपुर से रंजीत कुमार, पीलीभीत से प्रतीक दहिया और नोएडा कमिश्नरेट से महेश त्यागी को राजधानी में तैनात किया गया है। वहीं विनय कुमार द्विवेदी, राजकुमार सिंह द्वितीय, अनिद्य विक्रम सिंह और अभिनव यादव द्वितीय को नई जगहों पर भेजा गया है।

पुलिस विभाग के साथ-साथ राज्य सरकार ने तीन पीसीएस अधिकारियों के भी तबादले किए हैं। सृष्टि धवन को उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय में उप निदेशक बनाया गया है। संतोष कुमार राय को चित्रकूट धाम मंडल का अपर आयुक्त नियुक्त किया गया है, जबकि आनंद मोहन उपाध्याय को कानपुर नगर का अपर जिलाधिकारी बनाया गया है। सरकार के इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यकुशलता को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

देखें तबादले की पूरी सूची….






