CrimeUttar Pradesh

मासूम से रेप कर हत्या के बाद खेत मे फेंक दिया था शव… पुलिस से मुठभेड़ में फरार आरोपी ढेर

फर्रूखाबाद, 18 जुलाई 2025:

यूपी के फर्रूखाबाद जिले में 20 दिन पूर्व मासूम से रेप और उसकी हत्या करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी 55 साल के मनु को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। आरोपी पर कई मुकदमे दर्ज थे व 50 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था।

बता दें कि कोतवाली मोहम्मदाबाद में 8 साल की एक बालिका अपने बुआ के घर आई थी। गत 27 जून को वो गांव में आम के बाग की तरफ गई फिर अचानक वो लापता हो गई थी। परिजनों ने काफी इंतजार के बाद उसकी खोजबीन शुरू की तो कोई सफलता नहीं मिली। अगले दिन 28 जून शनिवार को मैनपुरी के भोगांव स्थित एक खेत मे उसका शव मिला। इस मामले में कायमगंज निवासी उसके किसान पिता ने थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

ये भी पढ़ें:

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप की पुष्टि हुई। पुलिस ने रेप व हत्या के इस मामले में 6 टीमें बनाईं। इन टीमों को सीसीटीवी फुटेज से अहम सुराग मिले। घटना में शामिल आरोपी की पहचान 55 वर्षीय मनु निवासी मोहम्मदाबाद के रूप में हुई। इसमें मनु साइकिल को पैदल लेकर आगे-आगे चल रहा था। बच्ची उसके पीछे चल रही थी। पुलिस को ये भी पता चला कि मनु रेप अपहरण जैसी कई वारदातों को पहले भी अंजाम दे चुका है। पुलिस की 6 टीमें 20 दिन तक उसकी तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी करती रहीं।

Advertisement

17 जुलाई की देर रात मोहम्दाबाद थाना क्षेत्र में गश्त कर रही पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी मनु खटा ग्राम के पास छिपा हुआ है। पुलिस ने एसओजी टीम के साथ इलाके की घेराबंदी की और मनु को सरेंडर करने को कहा। इसके जवाब में मनु ने पुलिस टीम पर पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें मनु को गोली लगी और वह मौके पर ही ढेर हो गया। पुलिस उसे हॉस्पिटल लाई यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके पास से एक पिस्टल बरामद की है।

ये भी पढ़ें  यूपी में दमकी सौर ऊर्जा... नौ साल में क्षमता 400 से 5000 मेगावाट पार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link