NationalPoliticsUttar Pradesh

महाराणा प्रताप की जयंती पर सपा का सम्मेलन… सार्वजनिक अवकाश की मांग उठी

लखनऊ, 9 मई 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यालय में महाराणा प्रताप की जयंती पर प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में क्षत्रिय समाज जुटा। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने जयंती पर दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग रखी।

देश की सबसे अच्छी प्रतिमा रिवर फ्रंट पर लगेगी

पार्टी कार्यालय पर अखिलेश यादव व संगठन के नेता पगड़ी पहने दिखे। साथ में पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप एमएलसी उदय वीर सिंह आदि भी मौजूद रहे। मीडिया से रूबरू हुए सपा मुखिया ने कहा कि यूपी में सपा की सरकार बनने पर गोमती रिवर फ्रंट पर महाराणा प्रताप की देश की सबसे अच्छी प्रतिमा लगाई जाएगी जिसके हाथ में चमकती हुई सोने की तलवार होगी। उन्होंने कहा महाराणा प्रताप किसी एक जाति के नहीं सबके हैं। सरकार को दो दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित करना चाहिए।

ये भी पढ़ें:

भाजपा के एजेंडे में नौकरीं नहीं, वो मेलों के खिलाफ

Advertisement

सपा मुखिया ने कई मुद्दे उठाकर सरकार पर भी सवाल दागे। कहा कि नौकरी भारतीय जनता पार्टी के एजेंडे में कभी नहीं रही है। भाजपा कभी कारोबार को बढ़ावा नहीं दे सकती क्योंकि कारोबार हमें जोड़ता है। मेलों का जिक्र करते हुए कहा कि कोई झूला लगाता है कोई कुछ बेचता है लोग खरीदारी करते हैं मिलते है। बेच कौन रहा खरीद कौन रहा कोई नहीं देखता। मेला मिलने की जगह है इसीलिए भाजपा मेलों के खिलाफ है।

ये भी पढ़ें  आगरा: बंद मकान में चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा – 2 लड़कियां समेत 10 गिरफ्तार!

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link