Uttar Pradesh

देवरिया : 12 साल पहले लापता हुए शख्स पर दो परिवारों में रार… वह सुभाष गौड़ या बिलाई अंसारी

हरेंद्र दुबे

देवरिया, 30 दिसंबर 2024:

यूपी के देवरिया जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां के बनकटा थाना क्षेत्र के अघाव गांव का सुभाष गौड़ 12 साल पहले लापता हो गया था। सुभाष गौड़ के परिवार में उसके माता-पिता, पत्नी और चार बच्चे हैं। इतने बरसों से उसका कुछ पता नहीं था लेकिन 10 दिन पहले जोगी का भेष रखे एक युवक इस परिवार के पास आया और खुद को वही खोया हुआ सुभाष बताया।

इस तरह सामने आया विवाद

ये भी पढ़ें:

इस पर परिवार वालों ने पुरानी तस्वीर से शक्ल मिलाई, कुछ बातें पूछीं और मान लिया कि वो सच कह रहा है। इस पूरी कहानी का वीडियो वायरल हुआ तो दो दिन पहले मऊ जिले के दोहरीघाट से किसी ने दावा किया कि जोगी के भेष वाला ये शख्स उनके गांव का रहने वाला और मुस्लिम है। उसका नाम बिलाई अंसारी है। इसकी पुष्टि वहां के प्रधान और उसके पिता ने भी की है।

Advertisement

हिरासत में युवक, अब पुलिस करेगी फैसला

मामले की जानकारी बनकटा पुलिस को हुई तो आनन फानन में गांव पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया।पुलिस इस बात की भी जानकारी जुटाने में लगी है कि गेरुआ वस्त्र धारण कर मुस्लिम समुदाय के युवक का हिंदू परिवार में आने का मकसद क्या था।

ये भी पढ़ें  आगरा: सोसाइटी सचिव के साथ बाइक सवार बदमाशों ने की लाखों की लूट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link