CrimeUttar Pradesh

यूपी पुलिस का मानवीय चेहरा : फ्रांस से आए पर्यटक रामादेवी चौराहे पर भटके…. पुलिस ने दी राहत

कानपुर,13 फरवरी 2025:
यूपी के कानपुर से वाराणसी जाने वाली बस में सवार विदेशी पर्यटक गलती से रामादेवी चौहारे पर भटक गए। मंगलवार रात को चकेरी थाने के दरोगा रवि शंकर और दरोगा सुशील कुमार गश्त करते हुए रामादेवी चौराहा पर दो विदेशी नागरिकों को इधर-उधर घूमते हुए देखा। जब उनसे बातचीत हुई, तो पता चला कि वे फ्रांस से आए हैं। महिला क्लैरे रोलेण्ड और पुरुष पेट्रिक, जो भारत घूमने आए थे, झकरकटी बस अड्डे से वाराणसी बस में सवार हुए थे।

बस रामादेवी चौराहा पर रुकते समय दोनों पर्यटक खाने-पीने का सामान लेने उतर गए। इसी बीच, बस बिना उन्हें छोड़े आगे निकल गई। दरोगाओं ने स्थिति को समझते हुए दोनों अतिथियों की मदद की। उन्हें पहले नाश्ते का प्रबंध कराया गया और फिर वाराणसी की अगली बस में बैठाकर सुरक्षित रूप से रवाना कर दिया गया।

इस मेहमानवाजी से विदेशी पर्यटक अत्यंत खुश हुए और पुलिस के इस सहयोग की सराहना की।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  अयोध्या में पुलिसकर्मियों के 300 आवास मार्च 2025 तक तैयार हो जाएगें

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link